Sunday, June 7, 2026
HomeVideosदिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की...

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग,13 जून को फिर जंतर-मंतर पहुंचने का ऐलान, अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Anmol Sandesh News Desk, नई दिल्ली 

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा नीट पेपर लीक मामले को लेकर पांच घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 5 बजे तक चला, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में समर्थकों और युवाओं ने भाग लिया।प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की रही। उनका कहना था कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक प्रकरण की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को देशव्यापी रूप दिया जाएगा।उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपनी मांग पर कायम है और यदि सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो 13 जून को एक बार फिर जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।अभिजीत दीपके शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली पहुंचे थे और सीधे प्रदर्शन में शामिल हुए।

सोनम वांगचुक भी हुए शामिल

प्रदर्शन में पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। उन्होंने युवाओं की चिंताओं और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया।

सोशल मीडिया पर भी दिखा असर

अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि जिन लोगों को लगता था कि कॉकरोच जनता पार्टी मैदान में नहीं उतरेगी, उन्हें आज जवाब मिल गया है।

आगे भी जारी रहेगा आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि आने वाले दिनों में देश के अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा सकते हैं।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों और प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्रों में भी अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और शाम तक प्रदर्शनकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थल से रवाना हो गए।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular