Friday, July 3, 2026
Homeअन्य राज्यभोपाल में ई-बसों का बड़ा विस्तार,10 रूट पर चलेंगी 20 इलेक्ट्रिक बसें,...

भोपाल में ई-बसों का बड़ा विस्तार,10 रूट पर चलेंगी 20 इलेक्ट्रिक बसें, सिर्फ 2 रुपये से शुरू होगा सफर !

Anmol Sandesh News Desk,भोपाल

शहरवासियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। भोपाल में जल्द ही सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 20 नई इलेक्ट्रिक बसें 10 अलग-अलग रूटों पर शुरू की जा रही हैं। यह सेवा 15 जुलाई से शुरू होने की संभावना है, जबकि सभी बसें 4 जुलाई तक भोपाल पहुंच जाएंगी।

पर्यावरण अनुकूल और सस्ती यात्रा

नई ई-बसों की सबसे खास बात उनका बेहद किफायती किराया है। यात्रियों को 1.5 किलोमीटर की यात्रा के लिए केवल 2 रुपये देने होंगे। इसे पूरी तरह से बजट फ्रेंडली और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था बताया जा रहा है।नगर निगम की योजना के अनुसार इस साल के अंत तक बसों की संख्या बढ़ाकर 100 ई-बसें की जाएंगी, जबकि अगले साल तक यह संख्या 140 तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

‘चलो’ ऐप से मिलेगा डिजिटल सुविधा का लाभ

यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। लोग चलो’ ऐप के जरिए:

  • टिकट बुक कर सकेंगे
  • बस की लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे
  • समय की बचत कर सकेंगे

इससे बस स्टॉप पर अनावश्यक इंतजार भी कम होगा।

किन रूटों पर चलेंगी ई-बसें

नई ई-बसें भोपाल और आसपास के कई प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • परवलिया सड़क – औबेदुल्लागंज (56 किमी)
  • सीहोर – कटारा बायपास (53 किमी)
  • अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय – बगरोदा (50 किमी)
  • सूखी सेवनिया – भोजपुर (49 किमी)
  • अचारपुरा – बिलकिसगंज (41 किमी)
  • निशातपुरा कोच फैक्ट्री – औबेदुल्लागंज (41 किमी)
  • फंदा – मंडीदीप (65 किमी)
  • बिलखिरिया – सीहोर (61 किमी)

सबसे लंबा और सबसे छोटा रूट

  • सबसे लंबा रूट: सीहोर से रातापानी (68.5 किमी)
  • सबसे छोटा रूट: आचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से बीडीए कॉलोनी (32 किमी)

इस रूट पर हमीदिया अस्पताल, बैरागढ़, कलेक्ट्रेट, रोशनपुरा और अन्य प्रमुख स्थान भी शामिल होंगे।

शहर को मिलेगा नया ट्रांसपोर्ट मॉडल

इस योजना से न सिर्फ यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि भोपाल में प्रदूषण कम करने और ग्रीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

 

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular