Tuesday, July 7, 2026
Homeअन्य राज्यएमपी में जल्द आएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड,सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान,...

एमपी में जल्द आएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड,सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, 15 हजार से ज्यादा रोजगार का भी ऐलान

Anmol Sandesh News Desk,भोपाल

राजधानी भोपाल से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में इसी महीने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए और सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।सीएम ने बताया कि UCC को लेकर जनता से व्यापक राय ली गई है और अब तक 10 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और इस कानून को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश कर सकती है।

स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क से मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर

भोपाल के सतगढ़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन भी किया गया। यह पार्क करीब 173 एकड़ क्षेत्र में वर्क-लिव-ग्रोमॉडल पर विकसित किया जाएगा।यहां गारमेंट, टॉयज, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लॉजिस्टिक्स और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग जैसे उद्योग लगाए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इससे करीब 15,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे।इसके साथ ही 25 एकड़ में 10,000 क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर भी बनाया जाएगा।

UCC पर राजनीतिक बहस तेज

सीएम ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 44 में यूनिफॉर्म सिविल कोड का उल्लेख है और यह नीति निदेशक तत्वों का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि यह कानून समानता की दिशा में बड़ा कदम होगा।

महिलाओं में दिखा ज्यादा समर्थन

राज्य में लिए गए सुझावों में बताया गया कि लगभग 71% मुस्लिम महिलाओं ने UCC का समर्थन किया, जबकि पुरुषों में यह समर्थन कम रहा।

 

विकास और सियासत दोनों पर फोकस

सीएम ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं और निवेश के बड़े प्रस्ताव आ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि सरकार विकास और रोजगार पर काम कर रही है।मध्य प्रदेश में UCC को लेकर बड़ा राजनीतिक और सामाजिक बदलाव देखने को मिल सकता है, वहीं औद्योगिक पार्क के जरिए रोजगार और निवेश बढ़ाने की योजना पर भी जोर दिया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular