Wednesday, July 8, 2026
HomeVideosइमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाका, होटल के...

इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाका, होटल के पास ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी,4 की मौत की खबर !

Anmol Sandesh News Desk,दमिश्क

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान राजधानी दमिश्क में बड़ा सुरक्षा संकट सामने आया। मैक्रों जिस वीआईपी होटल में ठहरने वाले थे, उसके पास जोरदार धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस धमाके में 4 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सीरिया सरकार के एक मंत्री के घायल होने की जानकारी सामने आई है। धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

राष्ट्रपति भवन में बैठक के दौरान हुआ धमाका

बताया जा रहा है कि जब मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के साथ राष्ट्रपति भवन में अहम बैठक कर रहे थे, उसी दौरान दमिश्क में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। धमाकों के बाद आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमाके विस्फोटक उपकरणों के कारण हुए, हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

मैक्रों सुरक्षित, दौरा जारी रहेगा

फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर साफ किया है कि इमैनुएल मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में जुटी हैं और मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

असद सरकार के पतन के बाद मैक्रों का ऐतिहासिक दौरा

मैक्रों की यह सीरिया यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद किसी बड़े यूरोपीय संघ नेता का यह पहला सीरिया दौरा बताया जा रहा है।हालांकि, इस दौरे के दौरान हुए धमाकों ने एक बार फिर सीरिया में सुरक्षा हालात को लेकर चिंता बढ़ा दी है। घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके के पीछे कौन था और इसका मकसद क्या था।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular