Anmol Sandesh News Desk,भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार की सबसे चर्चित योजनाओं में शामिल लाडली बहना योजना के तहत लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को अब 38वीं किस्त का इंतजार है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में 1500 रुपये की राशि दी जाती है।पिछली यानी 37वीं किस्त 14 जून को जारी की गई थी, जिसके बाद अब जुलाई महीने की किस्त को लेकर महिलाओं में उत्सुकता बढ़ गई है।

कब जारी हो सकती है 38वीं किस्त?
लाडली बहना योजना की किस्त आमतौर पर हर महीने की 1 से 15 तारीख के बीच जारी की जाती है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई महीने की 38वीं किस्त 15 जुलाई तक जारी हो सकती है।हालांकि, अभी तक मध्य प्रदेश सरकार की ओर से किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलता है लाभ
लाडली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनकी दैनिक जरूरतों में सहायता प्रदान करना है।
ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम योजना की सूची में है या नहीं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं— cmladlibahna.mp.gov.in
- होम पेज पर “अंतिम सूची (Final List)” या “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प चुनें।
- अपना आवेदन नंबर या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर OTP प्राप्त करें।
- OTP वेरिफाई करने के बाद आपकी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- यदि सूची में आपका नाम मौजूद है, तो आपको अगली किस्त का लाभ मिल सकता है।
सरकार की लाभार्थियों से अपील
सरकार ने योजना से जुड़ी महिलाओं को सलाह दी है कि वे समय-समय पर:
* बैंक खाते की स्थिति जांचें
* आधार और दस्तावेजों की जानकारी अपडेट रखें
* भुगतान की स्थिति ऑनलाइन चेक करते रहें
ताकि किसी भी तकनीकी समस्या के कारण किस्त रुकने की स्थिति न बने।फिलहाल 38वीं किस्त को लेकर सिर्फ संभावित तारीख सामने आई है। अंतिम निर्णय और भुगतान की तारीख मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।
