Saturday, July 11, 2026
Homeअन्य राज्यछत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात, CM विष्णु देव साय ने जारी...

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात, CM विष्णु देव साय ने जारी की 29वीं किस्त,626 करोड़ से ज्यादा रुपये खाते में ट्रांसफर !

Anmol Sandesh News Desk,रायपुर

छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे भेजी गई है।काफी समय से 29वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अब राहत की घड़ी आ गई है। कई हितग्राहियों के खातों में राशि पहुंचना शुरू हो गई है, वहीं महिलाएं मोबाइल मैसेज और बैंक खाते के जरिए भुगतान की जानकारी ले रही हैं।

सीएम आवास से जारी हुई 626 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी की। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं।कार्यक्रम में डीबीटी माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में 626 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई।सरकार के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत अब तक प्रदेश की महिलाओं को 18,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि वितरित की जा चुकी है।

क्या है महतारी वंदन योजना?

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक प्रमुख महिला कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

लाखों महिलाओं को मिला फायदा

योजना शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में महिलाएं इससे जुड़ी हैं। सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं को घरेलू खर्च, स्वास्थ्य, बच्चों की जरूरतों और अन्य जरूरी कामों में आर्थिक मदद मिल रही है।

ऐसे चेक करें 29वीं किस्त का स्टेटस

अगर आपको जानना है कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं, तो ऐसे चेक करें—

  1. महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    2. होम पेज पर लाभार्थी स्थिति’ (Beneficiary Application Status) विकल्प पर क्लिक करें।
    3. अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर या लोकेटर नंबर दर्ज करें।
    4. स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।
    5. Submit बटन दबाएं।
    6. आपकी किस्त और भुगतान की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

सरकार का फोकस महिला सशक्तिकरण पर

छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नियमित किस्त जारी होने से महिलाओं को लगातार आर्थिक सहायता मिल रही है।29वीं किस्त जारी होने के बाद अब प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधे बैंक खाते में आर्थिक लाभ मिलने जा रहा है।29वीं किस्त जारी होने के बाद अब प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधे बैंक खाते में आर्थिक लाभ मिलने जा रहा है।

 

 

 

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular