Wednesday, July 15, 2026
Homeअन्य राज्यएमपी में थमी बारिश की रफ्तार, बढ़ी उमस और गर्मी,कई शहरों में...

एमपी में थमी बारिश की रफ्तार, बढ़ी उमस और गर्मी,कई शहरों में पारा 35 डिग्री के पार !

Anmol Sandesh News Desk,भोपाल

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लगातार बारिश के बाद अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बादल तो छा रहे हैं, लेकिन तेज बारिश नहीं हो रही है। इसके चलते दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जुलाई के महीने में ही लोगों को मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में व्यापक या भारी बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में कई इलाकों में तापमान और बढ़ सकता है।

6 दिनों से नहीं हुई भारी बारिश

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, मध्य प्रदेश में पिछले 6 दिनों से कहीं भी भारी या अति भारी बारिश दर्ज नहीं की गई है। हालांकि कुछ जिलों में दिन के समय बादल जरूर छा रहे हैं, लेकिन बारिश के आंकड़ों में खास बढ़ोतरी नहीं हुई है।बारिश की रफ्तार धीमी होने के कारण प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

MP में सामान्य से 7% कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक करीब 241.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा करीब 260 मिलीमीटर रहता है।इस हिसाब से मध्य प्रदेश में अब तक करीब 7 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

पूर्वी MP में सबसे ज्यादा कमी

बारिश की कमी का असर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ज्यादा देखने को मिल रहा है।इन संभागों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है इनमें :जबलपुर संभाग,सागर संभाग,शहडोल संभाग,रीवा संभाग शामिल हैं।इन क्षेत्रों में सामान्य से करीब 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम,ग्वालियर-चंबल संभागों में भी औसत से करीब 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

इन 21 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।इन जिलों में शामिल हैं: इंदौर , उज्जैन, रतलाम ,झाबुआ, धार, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा ,पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया ,शहडोल,सतना,मैहर,रीवा, मऊगंज,सीधी,सिंगरौली में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में गर्मी और उमस परेशान करेगी

प्रदेश के कई जिलों में बारिश की कमी के कारण दिन के समय गर्मी और उमस का असर बना रहेगा।इनमें प्रमुख जिले हैं: भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।

 मौसम विभाग की सलाह

  • उमस और गर्मी में दोपहर के समय सावधानी बरतें
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें
  • किसानों को सिंचाई और मौसम की स्थिति देखकर खेती संबंधी फैसले लेने की सलाह दी गई है
  • अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है

फिलहाल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सिस्टम बनने पर बारिश फिर से जोर पकड़ सकती है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular