Wednesday, July 29, 2026
Homeअन्य राज्यबिहार-असम समेत देशभर में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस होंगे वापस, हिरासत में...

बिहार-असम समेत देशभर में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस होंगे वापस, हिरासत में लिए गए छात्रों की होगी रिहाई!

Anmol Sandesh News Desk, नई दिल्ली

NEET-UG परीक्षा में कथित धांधली को लेकर हुए देशव्यापी छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के अनुसार, बिहार, असम समेत देशभर में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस ली जाएगी, भविष्य में कोई कार्रवाई नहीं होगी और हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा किया जाएगा।

CJP के प्रवक्ता Saurav Das ने बताया कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया गया था। हालांकि, विभिन्न राज्यों में छात्रों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर पार्टी ने सरकार से कड़ी आपत्ति जताई थी और चेतावनी दी थी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।

देर रात हुई बैठक के बाद दावा

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि रात करीब 1 बजे सरकार के प्रतिनिधियों के साथ 2–3 घंटे तक बैठक हुई। उनके अनुसार, बैठक में बिहार और असम से जुड़े नोटिफिकेशन की प्रतियां सौंपी गईं, जिनमें:

  • प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने की बात कही गई है।
  • भविष्य में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया है।
  • हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार सभी लोगों को रिहा करने की गारंटी दी गई है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार और अन्य BJP/NDA शासित राज्यों की ओर से भी इसी तरह के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया गया है।

“प्रदर्शनकारी अकेले नहीं हैं”

सौरव दास ने कहा कि CJP आंदोलन की शुरुआत से ही हर प्रदर्शनकारी के साथ खड़ी रही है और आगे भी किसी भी छात्र को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular