Saturday, August 15, 2026
Homeअन्य राज्यAir India Flight: 4 सेकंड तक ‘बेकाबू’ रहा विमान, 300 फीट नीचे...

Air India Flight: 4 सेकंड तक ‘बेकाबू’ रहा विमान, 300 फीट नीचे आया था AI2379, जांच में सामने आया बड़ा तकनीकी खुलासा !

Anmol Sandesh News Desk, नई दिल्ली

4 अगस्त 2026 को फुकेट से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट AI2379 में हुई गंभीर घटना की शुरुआती जांच में बड़ा तकनीकी खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के कुछ महत्वपूर्ण फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम ने करीब 4 सेकंड तक काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया।इस घटना के दौरान विमान में अफरा-तफरी मच गई और 17 यात्रियों समेत क्रू मेंबर्स को चोटें आईं। हालांकि पायलटों ने स्थिति संभाली और विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया।

आखिर उस 4 सेकंड में क्या हुआ?

शुरुआती Digital Flight Data Recorder (DFDR) रीडिंग के अनुसार, Airbus A320neo के elevators और ailerons पर एक साथ नियंत्रण प्रभावित हुआ।

  • Elevator विमान की नाक को ऊपर-नीचे करने में मदद करता है।
  • Aileron विमान को दाएं-बाएं रोल करने में मदद करता है।
  • इसी दौरान spoilers भी प्रभावित हुए।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, autopilot का कनेक्शन भी टूट गया।

यानी विमान के कई अहम कंट्रोल सिस्टम में एक साथ गड़बड़ी आई, जिससे कुछ सेकंड के लिए विमान पर नियंत्रण बेहद मुश्किल स्थिति में पहुंच गया।

बिना पायलट कमांड के कंट्रोल्स में आया बदलाव

शुरुआती डेटा के मुताबिक करीब 4 सेकंड तक elevators और ailerons बिना किसी पायलट कमांड के drift करते हुए दिखाई दिए।इसी दौरान विमान तेजी से नीचे आया और करीब 300 फीट की ऊंचाई खो दी। अचानक हुए इस बदलाव से केबिन में बैठे यात्रियों को जोरदार झटका लगा और कई लोग घायल हो गए।

पायलटों ने संभाली स्थिति

घटना के बाद विमान ने अपनी उड़ान जारी रखी और अंततः दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की गई।फ्लाइट में उस समय 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। घटना के बाद यात्रियों में डर का माहौल बन गया था और कुछ यात्रियों ने पायलट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे।हालांकि शुरुआती DFDR डेटा में सामने आया तकनीकी पहलू जांच की दिशा को एक अलग मोड़ देता है।

क्या यह सिर्फ टर्बुलेंस था?

घटना को शुरुआत में टर्बुलेंस से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन DFDR की शुरुआती रीडिंग में फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम से जुड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद जांच का फोकस तकनीकी कारणों पर भी है।फिलहाल यह प्रारंभिक जांच का निष्कर्ष है। घटना की पूरी वजह और सिस्टम में खराबी किस कारण हुई, इसे निर्धारित करने के लिए विस्तृत तकनीकी जांच जरूरी होगी।

सबसे बड़ा सवाल—एक साथ कई सिस्टम कैसे प्रभावित हुए?

विमान में एक साथ elevators, ailerons और spoilers के प्रभावित होने तथा autopilot disconnect होने की जानकारी ने विमानन सुरक्षा से जुड़े कई सवाल खड़े कर दिए हैं।अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि क्या यह किसी हाइड्रोलिक सिस्टम की खराबी, कंट्रोल सिस्टम की तकनीकी समस्या या किसी अन्य कारण से हुआ था।एक बात राहत देने वाली रहीविमान ने नियंत्रण वापस पाने के बाद सुरक्षित लैंडिंग की और बड़ा हादसा टल गया।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular