Tuesday, September 8, 2026
Homeअन्य राज्यGen-Z के बीच PM मोदी का मेगा शो, ‘नमो फॉर विकसित भारत’...

Gen-Z के बीच PM मोदी का मेगा शो, ‘नमो फॉर विकसित भारत’ में 6 हजार युवाओं से सीधा संवाद !

Anmol Sandesh News Desk: वडोदरा, गुजरात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 6 हजार युवा प्रोफेशनल्स शामिल हुए। कार्यक्रम का फॉर्मेट पारंपरिक राजनीतिक रैली से अलग रखा गया था और युवाओं के साथ ज्यादा इंटरैक्टिव संवाद पर जोर दिया गया।

युवाओं के बीच पहुंचे PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वे युवाओं के बीच भारत की विकास यात्रा को और तेज करने के उद्देश्य से आए हैं। उन्होंने वडोदरा के नागरिकों द्वारा चलाए गए स्वच्छता से स्वागत’ अभियान की भी सराहना की और इसे सेवा-भाव का उदाहरण बताया। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसकी मुफ्त ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करीब एक घंटे में भर गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग वेटिंग लिस्ट में पहुंच गए।

Dedicated Freight Corridor पर PM मोदी का फोकस

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने Dedicated Freight Corridor (DFC) को देश की बदलती कार्यसंस्कृति का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का विचार 2004 में आया था और 2006 में इसे लागू करने के लिए विशेष कंपनी बनाई गई, लेकिन 2014 तक फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक घूमती रहीं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में काम की गति बदली है और अब करीब 2,800 किलोमीटर का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नेटवर्क पूरा हो चुका है। इससे माल ढुलाई की गति और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

35 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य

वडोदरा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने ₹35,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें रेल और कनेक्टिविटी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular