Saturday, March 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बेंगलुरु दौरा: वंदे भारत ट्रेन वैगन निर्माण...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बेंगलुरु दौरा: वंदे भारत ट्रेन वैगन निर्माण और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में प्रदेश के अफसर आज बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) को आवंटन पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि हमारी सरकार युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों के लिए रोजगारोन्मुखी कार्यों के जरिए मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। खासकर उद्योग और व्यापार से जुड़े मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हम काम कर रहे हैं। हमारे भोपाल में वंदे भारत रेलवे के वैगन बनेंगे। इससे करीब 23 लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री की निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठक

बीईएमएल को बेंगलुरु में आवंटन पत्र सौंपने के साथ सीएम संस्थान का विजिट भी करेंगे। इसके साथ ही बेंगलुरु में इंटरेक्टिव सेशन और निवेशकों के साथ वन टू वन भी होगा। जिसमें प्रदेश के औद्योगिक वातावरण की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, ऑटोमोबाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी सेक्टर के निवेशकों के साथ सीएम की चर्चा होगी।

यादव बुधवार को बेंगलुरु में सी-इन्वेस्ट इन एमपीसी सत्र में शामिल होंगे। बेंगलुरु प्रवास के दौरान वे बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) परिसर में विजिट करेंगे। साथ ही 2100वें मेट्रो कोच के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन्वेस्टमेंट अपॉरच्युनिटी इन मध्यप्रदेश विषय पर आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित कर राज्य की औद्योगिक क्षमताओं और नीतिगत प्रतिबद्धताओं को देश के अग्रणी निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

रोजगार सृजन की दिशा में बीईएमएल की भूमिका

Madhya Pradesh to host the Global Investors Summit 2025 - Hindustan Times

बीईएमएल के भोपाल में वैगन निर्माण संयंत्र की स्थापना से राज्य में लगभग 23 लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह परियोजना मध्य प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को सुदृढ़ करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बीईएमएल की औद्योगिक क्षमताओं का विस्तार

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) मेट्रो रेल कोच, रक्षा उपकरण, खनन और निर्माण मशीनरी के निर्माण में अग्रणी है। बेंगलुरु स्थित इसका विनिर्माण परिसर आधुनिक इंजीनियरिंग और स्वदेशी तकनीक का प्रतीक है, जो आत्मनिर्भर भारत के विजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular