गर्मियों की छुट्टियों में रेलात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रेलवे इसके लिए 5 मई से सुल्तानपुर-लोकमान्य टिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। चलिए जानते हैं ये ट्रेन मध्यप्रदेश के किन-किन स्टेशनों से होकर निकलेगी, इसका पूरा शैड्यूल क्या रहेगा।
गर्मी को देखते हुए रेलवे ने शुरू की साप्ताहिक ट्रेन
आपको बता दें 1 मई से सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां लगने वाली हैं। इसके बाद सभी लोग घूमने का प्लान बना लेते हैं। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
कब से चलेगी वीकली समर स्पेशल ट्रेन
आपको बता दें गाड़ी संख्या 04212/04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य टिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। जो बीना, रानी कमलापति (RKMP) और इटारसी स्टेशनों पर रुकेगी।
सुल्तानपुर से लोकमान्य टिलक टर्मिनस के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
गर्मियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन सुल्तानपुर और लोकमान्य टिलक टर्मिनस के बीच चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
सुल्तानपुर से लोकमान्य टिलक टर्मिनस शैड्यूल
गाड़ी संख्या
मार्ग
संचालन की अवधि
दिन
समय
04212
सुल्तानपुर → लोकमान्य टिलक टर्मिनस
5 मई से 23 जून तक
हर रविवार
सुबह 4:00 बजे सुल्तानपुर से प्रस्थान
04211
लोकमान्य टिलक टर्मिनस → सुल्तानपुर
6 मई से 24 जून तक
हर मंगलवार
शाम 4:35 बजे लोकमान्य टिलक टर्मिनस से प्रस्थान
प्रमुख ठहराव और समय
04212 सुल्तानपुर → लोकमान्य टिलक टर्मिनस
स्टेशन
आगमन का समय
बीना
शाम 5:30 बजे
रानी कमलापति
रात 8:00 बजे
इटारसी
रात 10:20 बजे
लोकमान्य टिलक टर्मिनस (अगले दिन)
दोपहर 2:00 बजे
04211 लोकमान्य टिलक टर्मिनस → सुल्तानपुर
(स्टॉप की जानकारी नहीं दी गई है, पर यह ट्रेन हर मंगलवार को चलेगी)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद भोपाल समेत मध्यप्रदेश से गर्मी की छुट्टी में घूमने के लिए कश्मीर जाने वाले लोग अपने ट्रिप कैंसिल कर रहे हैं। भोपाल में बुधवार को कश्मीर के टूर की बुकिंग कराने कोई नहीं पहुंचा। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर-ग्वालियर में भी ऐसी ही स्थिति रही। यहां 200 से ज्यादा बुकिंग कैंसिल हो गईं।
टूरिस्ट सिर्फ अप्रैल ही नहीं, मई और जून की बुकिंग भी कैंसिल कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने 1 मई के बाद कश्मीर घूमने का प्लान बनाया था, क्योंकि डेढ़ महीने के लिए बच्चों के स्कूल की छुटि्टयां लग रही थी। वे कश्मीर ट्रिप कैंसिल करने के बाद अब हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड घूमने के लिए पूछताछ कर रहे हैं।
भोपाल के विजय सिंह ने कहा- मई में बच्चों की स्कूल की छुट्टी लग रही थी इसलिए परिवार समेत वैष्णोदेवी और श्रीनगर जाने का प्लान था, जो कैंसिल कर दिया है। अब नैनीताल जाने का प्लान बना रहे हैं।
कश्मीर न जाते हुए हिमाचल-उत्तराखंड का प्लान
भोपाल में ट्रेवल्स संचालक एसके पाली बताते हैं- भोपाल से कश्मीर, हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड घूमने जाने वाले टूरिस्ट दिल्ली या ग्वालियर तक फोर व्हीलर से जाते हैं। यदि बड़ी फैमिली है तो ट्रेवलर जैसी गाड़ियों को सीधे वहां तक ले जाते हैं। पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर, वैष्णोदेवी के लिए भी बुकिंग होती है, लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के बाद वे लोग चिंतित हैं, जो 1 मई के बाद घूमने जाने वाले हैं।
ट्रेवल्स संचालक बोले-
कश्मीर के पर्यटक कम होंगे भोपाल के ही ट्रेवल्स संचालक योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान का कहना है- टूरिस्ट प्लेस पहलगाम में आतंकी हमले से सिर्फ वहां के होटल इंडस्ट्री या अन्य कारोबार पर ही नहीं, मध्यप्रदेश की ट्रेवल्स इंडस्ट्री पर भी असर पड़ेगा। हर साल मई में स्कूलों की छुट्टी लगने पर लोग फैमिली समेत कश्मीर जाते हैं। इनमें से ज्यादातर फोर व्हीलर या बसों से जाते हैं। आने वाले दिनों में इनकी बुकिंग घट जाएगी।
अब कश्मीर टूरिज्म को प्रमोट नहीं करेंगे
भोपाल के आईएसबीटी स्थित ट्रेवल्स कंपनी के संचालक विजय श्रीवास्तव ने बताया- भोपाल के दो टूरिस्ट बुधवार को बस से ग्वालियर होते हुए कश्मीर जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपने बुकिंग कैंसिल करा दी।
देवास के प्राइमेक्स ट्रेवल्स के पल्लव सिंह ठाकुर ने कहा कि मई में 25 हजार रुपए में कश्मीर टूर करवा रहे थे। जिसमें 5 नाइट का पैकेज था। श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम में नाइट स्टे भी रखा था लेकिन आतंकी हमले के बाद यह टूर कैंसिल कर दिया है। इसमें देवास के टूरिस्ट भी शामिल थे। हम अब कश्मीर टूरिज्म को प्रमोट नहीं करेंगे।
इंदौर: 50 लोगों ने कैंसिल किए टूर
पहलगाम में टूरिस्ट को निशाना बनाकर हत्या करने के बाद से इंदौर से कश्मीर जाने वाले पर्यटकों ने टूर पैकेज कैंसिल करा दिए हैं। इंदौर के ट्रैवल एजेंट्स से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को आतंकी घटना के बाद से बुधवार शाम तक 50 से ज्यादा लोगों ने टूर कैंसिल कराए हैं। 20 से ज्यादा ने रिशेड्यूल किए हैं।
उज्जैन: कश्मीर नहीं, अब हिमाचल प्रदेश का प्लान
उज्जैन में मेक माय ट्रिप का संचालन करने वाले शुभम जैन ने बताया- अभी कश्मीर घूमने का पीक सीजन है। 11 लोगों का ग्रुप जाने वाला था लेकिन पहलगाम में आतंकी घटना के बाद उन्होंने कहा है कि एक-दो दिन में जवाब देंगे, नहीं तो ट्रिप कैंसिल कर देना। दिल्ली के एक ग्रुप ने भी बुकिंग करवा रखी थी। उन्होंने तो मना ही कर दिया है।
शुभम ने बताया कि अब हम भी लोगों को समझाइश दे रहे हैं कि कश्मीर नहीं जाएं। इससे अच्छा हिमाचल प्रदेश का प्लान कर लें।
3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। उज्जैन में बीते 24 साल से अमरनाथ के लिए जत्था ले जाने वाले मनोज ने बताया- 14 अप्रैल से बुकिंग शुरू हुई है। रोज 20-25 लोग पूछताछ के लिए आते थे, लेकिन बुधवार को एक भी व्यक्ति नहीं आया। इसमें सबसे ज्यादा पहलगाम से बुकिंग होती थी, बालटाल से कम होती थी। पहलगाम हमले के बाद डर के कारण लोग नहीं आए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से किसानों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खेतों में पराली जलाने वाले चार किसानों पर 37 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। अब प्रशासन इन किसानों पर एफआईआर भी करने की तैयारी कर रहा है। भोपाल जिले में पराली जलाने पर रोक है। इसके बावजूद भी किसानों ने अपने खेतों में पराली जलाई है। इसलिए कलेक्टर के निर्देश में यह कार्रवाई की गई है।
इन किसानों पर लगाया जुर्माना
हुजूर के एसडीएम विनोद सोनकिया के मुताबिक ग्राम परवलिया में खेत में पराली जलाई गई थी। इस कारण किसान गीता प्रसाद पिता किशनलाल पर 15 हजार रुपए का अर्थदंड रोपित किया गया है। वहीं, गब्बर सिंह पिता नवल सिंह ठाकुर पर 2500 रुपए, ग्राम परेवा खेड़ा के किसान राजेश पिता धनसिंह मीणा पर 15 हजार रुपए और होरीलाल पिता मिट्ठू लाल निवासी भोपाल पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
5 मई पराली जलाने पर है प्रतिबंध
एसडीएम सोनकिया ने बताया कि इन सभी के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई भी की जा रही है। यहां बता दें, भोपाल जिले में 5 मई तक पराली जलाने पर रोक लगाई गई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश का पालन करते हुए पराली जलाने पर रोक लगाई थी, जो अब तक पूरे जिले में लागू है। इसके बावजूद किसान खेतों में पराली जला रहे हैं।
पराली जलाने से ये है नुकसान
शहर के चारों ओर किसानों की फसलें हैं, और पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ रहा है। भोपाल जिले में पराली (नरवाई) को बड़े पैमाने पर जलाया जाता है, जिससे खेतों की उर्वरता कम हो जाती है। कई बार ये आग रहवासी इलाकों तक भी पहुंच जाती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
कलेक्टर के आदेश में बताया गया है कि अगर खेत में आग अनियंत्रित हो जाती है, तो इससे जन संपत्ति और प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु को नुकसान होता है। इससे नुकसान तो होता ही है, साथ ही खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी खत्म हो जाती है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ता है।
उन्होंने बताया कि खेत में पड़ा कचरा, भूसा और डंठल जब सड़ते हैं, तो वे जमीन को स्वाभाविक रूप से उपजाऊ बनाते हैं। इन्हें जलाना ऊर्जा की बर्बादी है। आग लगाने से हानिकारक गैसें निकलती हैं, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं। इस समस्या का समाधान मल्चर के जरिए किया जा सकता है।
इंडियन एयर फोर्स ने अग्निवीर वायु म्यूजिशियन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए है। भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा।
इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 11 मई 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लें।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
10वीं पास।
उम्मीदवारों को टेम्पो, पिच, गायन में सटीकता के साथ संगीत में दक्षता होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को वाद्य यंत्र का नॉलेज होना चाहिए।
उम्मीदवारों को फ्लूटयनी, बांसुरी, पिकोलो, ओबो, शहनाई की समझ होनी चाहिए।
शारीरिक योग्यता :
पुरुषों की हाइट कम से कम 162 सेमी और महिलाओं की हाइट कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए।
नॉर्थ ईस्ट या पहाड़ी क्षेत्र की महिलाओं की लंबाई कम से कम 147 सेमी और लक्षद्वीप की महिलाओं की लंबाई कम से कम 150 सेमी होनी चाहिए।
पुरुष की छाती कम से कम 77 सेमी होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस :
अंग्रेजी लिखित परीक्षा
एफिशिएंसी टेस्ट
एडाप्टेबिलिटी टेस्ट-I
फिजिकल फिटनेस टेस्ट
मेडिकल एग्जामिनेशन
एज लिमिट :
उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो।
अमृत भारत एक्सप्रेस सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहरसा स्टेशन से रवाना हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह मध्यप्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस है। शुक्रवार को यह ट्रेन इटारसी स्टेशन से गुजरेगी। इस ट्रेन में वो सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो अन्य ट्रेनों से कुछ अलग रहेगी।
कल सुबह पहुंचेगी इटारसी
ट्रेन नंबर 05595 सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस आज सहरसा स्टेशन से सुबह 11.40 बजे रवाना हो चुकी है। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10.50 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी। रात 11.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून 2025 तक हर शनिवार को चलेगी।
ट्रेन में सीसीटीवी, एलईडी बोर्ड
26 को धनबाद से रवान होगी
रेलवे ने धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 03315 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष ट्रेन धनबाद स्टेशन से 26 अप्रैल सुबह 8 बजे रवाना होगी। ट्रेन धनबाद से सुबह 8 बजे रवाना होकर वापसी में अगले दिन शाम 5.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
27 को एलटीटी से होगी वापसी
ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून 2025 तक हर शनिवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन 27 अप्रैल से 29 जून 2025 तक हर रविवार को चलेगी। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों के बढ़ते दबाव से राहत मिलेगी।
अप्रैल के आखिरी सप्ताह का 24 अप्रैल, गुरुवार को पहला दिन है। एमपी के अधिकांश शहरों के मौसम के मिजाज में गर्माहट बनी हुई है। 21 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार है। सबसे अधिक रतलाम का पारा 44 डिग्री रहा। दो दिन बाद कुछ जिलों में बूंदाबांदी का अनुमान है।
26, 27 को होगी हल्की बारिश
सीनियर मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, एमपी में अगले दो दिन तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। 26 अप्रैल से पूर्वी मध्य प्रदेश (MP) के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 26 और 27 अप्रैल को छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और सिवनी जिलों में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
इन जिलों में लू का अलर्ट
गुरुवार को प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में लू चलेगी। बुरहानपुर, खंडवा (Khandwa), रतलाम, बैतूल, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सतना, उमरिया, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हीट वेव रहेगी।
रतलाम जिला सबसे गर्म रहा
मौसम केंद्र से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अप्रैल, बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रतलाम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नर्मदापुरम, खजुराहो, मंडला में 43.2 डिग्री, सिवनी में 42.6 डिग्री, धार और दमोह में 42.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 42.4 डिग्री और छिंदवाड़ा में 41.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में दिन का तापमान 40.6 डिग्री रहा।
कल्याणपुर की रात सबसे ठंडी
शहडोल जिले के कल्याणपुर की रात सबसे ठंडी रही। यहां रात का पारा सबसे कम 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर के गिरवर में 18.4 डिग्री, राजगढ़ में 18.6 डिग्री, झाबुआ में 18.8 डिग्री और बड़वानी के तालुन और सिंगरौली के देवरा में 19.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।
भोपाल में पारा 40 डिग्री रहा
एमपी के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। ग्वालियर-उज्जैन में 41.2 डिग्री, इंदौर में 41 डिग्री और भोपाल में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। खरगोन, दमोह, धार, उमरिया, सागर, सतना, सीधी, गुना, बैतूल, शाजापुर, रायसेन, खंडवा और छिंदवाड़ा में 41 डिग्री या इससे अधिक रहा। उज्जैन में सबसे ज्यादा 41.7 डिग्री रहा।
राजधानी भोपाल से सटे हुए रायसेन जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गैस एथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गैल) के गैस प्लांट में मंगलवार रात करीब 12 बजे रिसाव शुरू हो गया। गैस प्लांट में लिक्विड नाइट्रोजन गैस को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) में बदलकर उद्योगों, पाइप के जरिए घरों और व्यावसायिक उपयोग के लिए सप्लाई की जाती है। प्लांट में गैस के रिसाव के बाद सुरक्षा उपायों को आजमाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में पुलिस और दमकल को सूचना दी गई।
इसके बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीईआरएफ) को बुलाया गया। बुधवार सुबह एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे के बाद रिसाव को रोका जा सका। गैस के दुष्प्रभाव से लोगों को बचाने के लिए प्लांट के चारों तरफ एक किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों को रात में ही हटाने के साथ पूरे क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर खाली करा लिया गया। यहां किसी को घुसने की अनुमति नहीं दी गई। पूरे क्षेत्र में नगर सेना और पुलिस बल तैनात किया गया। कंपनी में लीकेज की बड़ी घटना होने के कारण जयपुर और दिल्ली से भी गैल कंपनी के अधिकारी पहुंचे। जयपुर से अधिकारी मंडीदीप पहुंचकर सेफ्टी की ऑडिट करना शुरू कर दिया है
ट्रैफिक रोका गया, मोबाइल फोन पर भी पाबंदी
प्रशासन ने ऐहतियातन मंडीदीप में उस क्षेत्र की ओर आने-जाने वाले सभी ट्रैफिक को रोक दिया। साथ ही, प्लांट के आसपास की सभी इंडस्ट्रियल यूनिट्स को निर्देश दिए गए कि वे उत्पादन बंद करें और मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, जिससे किसी तरह की चिंगारी या दुर्घटना से बचा जा सके।
GAIL प्लांट D सेक्टर में स्थित, पास में बड़ा अस्पताल और कंपनी
यह प्लांट मंडीदीप के इंडस्ट्रियल एरिया के D सेक्टर में स्थित है। इसके नजदीक सिविल अस्पताल और प्रॉक्टर एंड गैंबल कंपनी का बड़ा प्लांट भी है, जिससे स्थिति की गंभीरता को और बढ़ा देता है।
बंगरसिया और सतलापुर तक होती है गैस सप्लाई
GAIL के इस प्लांट से न सिर्फ मंडीदीप, बल्कि बंगरसिया और सतलापुर की कई औद्योगिक इकाइयों को भी PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की आपूर्ति की जाती है। रिसाव की घटना ने इन सभी इकाइयों में भी चिंता का माहौल बना दिया है।
स्थिति अब नियंत्रण में, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
मंडीदीप इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल ने पुष्टि की कि देर रात लेवल 3 का रिसाव हुआ था। प्रशासन को सुबह 5 बजे सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत गैस रिसाव को रोका गया और प्रभावित क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है और खतरे की कोई बात नहीं है।
भविष्य के लिए सेफ्टी ऑडिट और SOP
कलेक्टर ने कहा कि इस घटना के बाद प्लांट की सेफ्टी का ऑडिट शुरू किया गया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए एक विस्तृत सुरक्षा SOP (Standard Operating Procedure) तैयार की जा रही है। एसपी पंकज पांडे ने भी जांच शुरू होने की जानकारी दी है, जिससे रिसाव के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में 27 निर्दोष पर्यटकों की जान गई, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह हमला न केवल एक अमानवीय कृत्य था, बल्कि हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान पर हमला था।
भोपाल में फूटा जनाक्रोश, मुस्लिम समाज भी उतरा सड़कों पर
भोपाल में इस हमले के खिलाफ कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए। जय हिंद सेना ने भारत माता चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका, वहीं मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के कार्यालय के बाहर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुतले पर थूक कर, ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘पाकिस्तान हाय-हाय’ के नारे लगाए।
राजनीतिक और सामाजिक एकता की झलक
इस विरोध में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में चार बत्ती चौराहे पर मुस्लिम महिलाओं और बच्चियों ने भी आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह दर्शाता है कि भारत में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि जनता की भी है।
सीएम मोहन यादव की श्रद्धांजलि और कड़ा संदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस घटना को ‘कायराना और घृणित’ बताया। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “इस हमले में इंदौर निवासी श्री सुशील जी की दुखद मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो।” साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार योजनाबद्ध तरीके से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देगी।
‘पाकिस्तान को जवाब मिलेगा’- भारत की आवाज
पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के खिलाफ देश एकजुट हो गया है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक हर नागरिक आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठा रहा है। पुतला दहन, प्रदर्शन और नारों के साथ भारत एक स्पष्ट संदेश दे रहा है — “अब बर्दाश्त नहीं होगा।”
Vestibulum ut tellus tristique ultricies non dapibus nunc. Maecenas eget rhoncus quam. Nulla congue ultricies augue euismod quis. Suspendisse vulputate urna id pretium mattis, elit enim gravida dui, non tincidunt erat massa a mauris. Proin pulvinar sit amet ligula in porttitor.
Models and Features
Cras auctor dui a enim aliquet, sollicitudin egestas arcu vehicula.
Maecenas egestas nibh in odio malesuada, vitae consectetur lectus dignissim. Sed gravida lacinia magna, at congue mi pretium a. Aliquam egestas arcu id scelerisque placerat.
Phasellus vitae consectetur turpis. Etiam sit amet molestie tellus. Nam congue libero in euismod placerat. Donec aliquet consectetur cursus. Proin sit amet tincidunt quam, dictum cursus sem. Nam vel scelerisque elit imperdiet risus.
Availability
Donec non urna elit. Aliquam nec magna mi. Mauris euismod lorem non diam tincidunt, interdum ligula accumsan. Nunc ac fermentum dui, vitae viverra nibh.
When you win a race your on top that day, so take it for what its worth, have a good time and party, cause the next day when you get out of bed, the meter goes back to zero again. – Bobby Allison
Nulla mi libero, placerat id molestie aliquam enim, ullamcorper rhoncus urna. Praesent vel eleifend diam. Donec sit amet ligula hendrerit nisi aliquet vestibulum.
Pricing
Vivamus euismod dapibus convallis. Phasellus quam justo, cursus efficitur porttitor eget, ornare sed turpis. Vivamus in elit a metus dapibus aliquam.
Vestibulum ut tellus tristique ultricies non dapibus nunc. Maecenas eget rhoncus quam. Nulla congue ultricies augue euismod quis. Suspendisse vulputate urna id pretium mattis, elit enim gravida dui, non tincidunt erat massa a mauris. Proin pulvinar sit amet ligula in porttitor.
Models and Features
Cras auctor dui a enim aliquet, sollicitudin egestas arcu vehicula.
Maecenas egestas nibh in odio malesuada, vitae consectetur lectus dignissim. Sed gravida lacinia magna, at congue mi pretium a. Aliquam egestas arcu id scelerisque placerat.
Phasellus vitae consectetur turpis. Etiam sit amet molestie tellus. Nam congue libero in euismod placerat. Donec aliquet consectetur cursus. Proin sit amet tincidunt quam, dictum cursus sem. Nam vel scelerisque elit imperdiet risus.
Availability
Donec non urna elit. Aliquam nec magna mi. Mauris euismod lorem non diam tincidunt, interdum ligula accumsan. Nunc ac fermentum dui, vitae viverra nibh.
When you win a race your on top that day, so take it for what its worth, have a good time and party, cause the next day when you get out of bed, the meter goes back to zero again. – Bobby Allison
Nulla mi libero, placerat id molestie aliquam enim, ullamcorper rhoncus urna. Praesent vel eleifend diam. Donec sit amet ligula hendrerit nisi aliquet vestibulum.
Pricing
Vivamus euismod dapibus convallis. Phasellus quam justo, cursus efficitur porttitor eget, ornare sed turpis. Vivamus in elit a metus dapibus aliquam.