Friday, March 20, 2026
Homeमध्यप्रदेशIIT इंदौर में प्लेसमेंट पैकेज 1 करोड़ के पार, ग्रेजुएट बैच को...

IIT इंदौर में प्लेसमेंट पैकेज 1 करोड़ के पार, ग्रेजुएट बैच को करीब 400 प्लेसमेंट ऑफर

आईआईटी इंदौर में ग्रेजुएट होने वाले स्टूडेंट्स के लिए प्लेसमेंट का यह सीजन शानदार रहा। इस साल प्लेसमेंट के आंकड़े नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए है। 1 दिसंबर से प्लेसमेंट सीजन शुरू हुआ था। इस बार 130 से ज्यादा कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया।

IIT इंदौर के डायरेक्टर प्रो. सुहास जोशी ने बताया कि IIT इंदौर में इस साल प्लेसमेंट अच्छा रहा है। दुनिया की जानी मानी कंपनियां IIT इंदौर में आ रही है। इसकी वजह यह है कि पिछले साल से IIT इंदौर फर्स्ट जनरेशन आईआईटीस के साथ जुड़ गया है। उसी कारण बेहतर कंपनियां और पीएसयू भी IIT इंदौर में आने लगे हैं।

जिसके कारण उन्हें प्लेसमेंट मिलने में ओर आसानी हो जाएगी। हम स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट सीजन की तैयारी करने के लिए बहुत सारे प्रोग्राम कर रहे है, जिसके फायदा स्टूडेंट्स को बेहतर जॉब मिलने में होगा।

85% से ज्यादा बी.केट स्टूडेंट्स को मिला प्लेसमेंट

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर - विकिपीडिया

IIT इंदौर से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेजुएट होने वाले बैच को लगभग 400 प्लेसमेंट ऑफर मिले, जिसमें आज तक 85% से अधिक बी.टेक छात्रों को प्लेसमेंट मिल चुका है। चूंकि अभी भी कई कंपनियां प्लेसमेंट करने वाली हैं, इसलिए प्लेसमेंट दर और भी अधिक बढ़ने की उम्मीद है।

शानदार जॉब ऑफर के साथ-साथ, कुछ स्टूडेंट्स ने ग्लोबल यूनिवर्सिटीस में पढ़ने का विकल्प चुका है जबकि कुछ उद्यमशीलता के उपक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इस प्लेसमेंट सीजन की सबसे उल्लेखनीय विशेषताओं में से एक स्टूडेंट्स को दिए जाने वाले सैलरी पैकेज में पर्याप्त वृद्धि है।

पिछले साल की तुलना में ऑफर किया गया हाईएस्ट सैलरी पैकेज दोगुना हो गया है, जो कि पहली बार 1 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है। औसत सैलरी में भी 13% की अच्छी बढ़ोतरी देखी गई, जो 27 लाख रुपए प्रति वर्ष तक पहुंच गई।

130 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा

इस प्लेसमेंट प्रोसेस में 130 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया है, जो कई क्षेत्रों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा रही हैं। इनमें आईटी, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा और पर्यावरण, परामर्श, बैंकिंग, सेमीकंडक्टर, कंस्ट्रक्शन और बहुत कुछ शामिल हैं। गूगल, डाटाब्रिक्स, डीई शॉ, बीपीसीएल, एचपीसीएल आदि जैसी कई कंपनियों ने IIT इंदौर से सक्रिय रूप से भर्ती की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular