Friday, November 20, 2026
Homeअन्य राज्य‘बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं…’ CM मोहन...

‘बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं…’ CM मोहन यादव का दिखा सिंगिंग अंदाज, कार में गुनगुनाया बॉलीवुड गाना, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Anmol Sandesh News Desk, भोपाल।

MP CM Mohan Yadav Viral Video: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग और दिलचस्प अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर सरकारी बैठकों, विकास कार्यों की घोषणाओं और राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आने वाले मुख्यमंत्री इस बार अपने सिंगिंग टैलेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। मुख्यमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार में सफर के दौरान बॉलीवुड का मशहूर गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, बुधवार 18 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदसौर जिले के दौरे पर थे। इस दौरान गांधीसागर में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद कार से सफर करते समय उन्होंने फिल्मी अंदाज में गाना गुनगुनाया। मुख्यमंत्री कार की फ्रंट सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और बेहद सहज अंदाज में गाना गाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पल की रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की।

‘बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं…’

वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बॉलीवुड फिल्म ‘समझौता’ के लोकप्रिय गीत ‘बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं…’ की पंक्तियां गुनगुनाते सुनाई दे रहे हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग मुख्यमंत्री के इस सहज और मनोरंजक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

गांधीसागर में हुई थी विशेष कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो साझा करने के साथ गांधीसागर में हुई विशेष कैबिनेट बैठक का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बैठक में मध्य प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गांधीसागर क्षेत्र को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने और प्रदेश में विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई थी।

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया CM का अंदाज

मुख्यमंत्री का यह वीडियो इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें उनका राजनीतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटकर एक अलग व्यक्तित्व देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके गाने के अंदाज को पसंद कर रहे हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री का यह सिंगिंग वीडियो इंटरनेट पर चर्चा बटोर रहा है और लोग उनके इस अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular