Anmol Sandesh News Desk,मथुरा
आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट स्टार Virat Kohli और उनकी पत्नी Anushka Sharma मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत Premanand Maharaj के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दोनों सुबह करीब 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे और लगभग दो घंटे तक वहां रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विराट और अनुष्का चेहरे पर मास्क लगाए कार से उतरे और नंगे पैर आश्रम के अंदर गए। आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने उनका स्वागत किया। दर्शन और सत्संग के बाद बाहर निकले विराट के माथे पर चंदन और त्रिपुंड दिखाई दिया, जबकि उनके हाथ में एक आध्यात्मिक पुस्तक भी थी।
बड़े गुरु के भी किए दर्शन
प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद दोनों करीब 150 मीटर पैदल चलकर बड़े गुरु Hit Govind Sharan Maharaj के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

7वीं बार पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार
विराट और अनुष्का अब तक सात बार प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों पहली बार जनवरी 2023 में वृंदावन पहुंचे थे। पिछले तीन वर्षों में यह उनकी सातवीं और वर्ष 2026 की तीसरी यात्रा रही। इससे पहले फरवरी और अप्रैल में भी दोनों आश्रम पहुंच चुके थे।

IPL 2026 में विराट का शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पूरे सीजन में 675 रन बनाकर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज का दर्जा हासिल किया। लगातार चौथे सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले विराट ने फाइनल मुकाबले में भी बेहतरीन अर्धशतक जड़ा और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
RCB ने जीता लगातार दूसरा खिताब
Royal Challengers Bengaluru ने 31 मई को खेले गए आईपीएल 2026 फाइनल में Gujarat Titans को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई।
