Friday, June 5, 2026
Homeमध्यप्रदेशराजधानी में सजेगी ‘सिर्फ किशोर दा’ की महफिल,गूंजेंगे किशोर कुमार के सदाबहार...

राजधानी में सजेगी ‘सिर्फ किशोर दा’ की महफिल,गूंजेंगे किशोर कुमार के सदाबहार नगमे, ‘सिर्फ किशोर दा’ म्यूजिकल इवेंट कल, 5 जून को विशेष आयोजन,संगीत प्रेमियों के लिए खास तोहफा

Anmol Sandesh News Desk, भोपाल

सुरों के जादूगर और हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायक किशोर कुमार को समर्पित एक विशेष संगीतमय संध्या सिर्फ किशोर दा’ का आयोजन 5 जून को राजधानी भोपाल में किया जाएगा। एंजल म्यूजिकल ग्रुप एवं वीजा रिकॉर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम एसवी पॉलीटेक्निक सभागार में शाम 6 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों को किशोर कुमार के सदाबहार और लोकप्रिय गीतों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। मंच पर शहर के जाने-माने और उभरते गायक विवेक शर्मा, विपिन शर्मा, आशु खान, किशोर पाठक सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजक आशु खान ने बताया कि इस विशेष म्यूजिकल इवेंट में केवल किशोर कुमार के गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को किशोर दा के अमर गीतों से जोड़ना और उनके संगीत योगदान को याद करना है।

उन्होंने बताया कि गीत-संगीत की इस शाम में रोमांटिक, भावपूर्ण, हास्य और जीवन दर्शन से जुड़े किशोर कुमार के विभिन्न कालजयी गीतों को प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे श्रोताओं को एक यादगार संगीतमय अनुभव मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। आयोजकों ने शहर के संगीत प्रेमियों, कला रसिकों और किशोर कुमार के प्रशंसकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस संगीतमय शाम का हिस्सा बनने की अपील की है।‘सिर्फ किशोर दा’ कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर भोपाल के संगीत प्रेमियों को हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के अमर गीतों को सुनने और महसूस करने का अवसर मिलेगा।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular