Saturday, June 27, 2026
Homeदेश-विदेश'दिल्ली से चुनाव लड़तीं तो लाखों वोट मिलते…' भारत दौरे को याद...

‘दिल्ली से चुनाव लड़तीं तो लाखों वोट मिलते…’ भारत दौरे को याद कर भावुक हुईं इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी, डिप्टी PM के मजाक का किया जिक्र

Anmol Sandesh News Desk,नई दिल्ली/रोम/

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने वर्ष 2023 के भारत दौरे को याद करते हुए कहा कि भारत में मिला स्नेह और सम्मान उनकी उम्मीदों से कहीं अधिक था। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली की सड़कों पर लगे स्वागत पोस्टर और लोगों का उत्साह आज भी उनकी यादों में ताजा है। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी के एक मजाकिया बयान का भी जिक्र किया।

दिल्ली से चुनाव लड़तीं तो लाखों वोट मिलते

मेलोनी ने बताया कि भारत यात्रा के दौरान जहां-जहां वह गईं, वहां उनके स्वागत में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हीं पोस्टरों पर “Thank You for Visiting” का संदेश देखकर वह काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने बताया कि यह देखकर इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने मुस्कुराते हुए मजाक में कहा था-अगर आप नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़तीं, तो आपको लाखों वोट मिल जाते।”मेलोनी ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास था और भारत की मेहमाननवाज़ी ने उन्हें भावुक कर दिया।

किताब में किया अनुभव का जिक्र

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्जिया मेलोनी ने भारत यात्रा के इन अनुभवों का उल्लेख अपनी पुस्तक “Georgia Vision” में भी किया है। उन्होंने लिखा कि भारत में मिला सम्मान और लोगों का अपनापन उनके राजनीतिक जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा।

2023 में दो बार भारत आई थीं मेलोनी

इटली की प्रधानमंत्री वर्ष 2023 में दो बार भारत आई थीं। पहली यात्रा मार्च में हुई थी, जबकि दूसरी बार वह सितंबर में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने नई दिल्ली पहुंची थीं। दोनों यात्राओं के दौरान भारत और इटली के बीच रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन हुआ।

मेलोडीभी रही थी चर्चा में

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को विशेष उपहार के रूप में “Melodi” नाम से चर्चित चॉकलेट भेंट की थी। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद भी दिया था। इससे पहले G20 के दौरान दोनों नेताओं की तस्वीरें और #Melodi सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

भारत की मेहमाननवाज़ी की जमकर तारीफ

मेलोनी ने कहा कि भारत में मिला सम्मान, लोगों का प्यार और स्वागत उनके लिए बेहद भावुक करने वाला अनुभव था। उन्होंने भारतीय संस्कृति, आतिथ्य और लोगों की गर्मजोशी की खुलकर सराहना की और कहा कि भारत की यात्रा उनके राजनीतिक जीवन की सबसे यादगार यात्राओं में से एक रहेगी।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular