Anmol Sandesh News Desk,भोपाल
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले एक हफ्ते से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश के कारण कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं कुछ जगहों से आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने आज 9 जुलाई 2026 को प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

भिंड में रेड अलर्ट, 200 MM से ज्यादा बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश के भिंड जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।IMD के मुताबिक, भिंड में एक दिन में 204.4 मिमी से ज्यादा बारिश होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।
इन 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है:
* ग्वालियर
* मुरैना
* रतलाम
* राजगढ़
* आगर-मालवा
* शिवपुरी
* टीकमगढ़
* दतिया
* निवाड़ी
इन जिलों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है।
साथ ही:
- बिजली गिरने की संभावना
- 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं
- जलभराव और नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर का खतरा
इन जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें प्रमुख जिले शामिल हैं..भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, रायसेन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, खंडवा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, अनूपपुर, नीमच, उमरिया, कटनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, मैहर, बालाघाट, धार और पांढुर्णा।इन इलाकों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह
* तेज बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतें
* नदी-नालों और पुल-पुलियाओं के पास जाने से बचें
* बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान और पेड़ों से दूर रहें
* प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

