Tuesday, July 14, 2026
Homeअन्य राज्यदतिया उपचुनाव:‘राजा और रंक की लड़ाई’ कहकर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मंच...

दतिया उपचुनाव:‘राजा और रंक की लड़ाई’ कहकर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मंच पर छलके आंसू,आशुतोष तिवारी के लिए मांगे वोट !

Anmol Sandesh News Desk,दतिया

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है। सोमवार को बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का भावुक अंदाज चर्चा का केंद्र बन गया।सभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के चुनाव को राजा और रंक की लड़ाई” बताते हुए बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में वोट मांगे। भाषण के दौरान उनकी आवाज भर्रा गई, गला रुंध गया और वे भावुक होकर रो पड़े। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंच पर पहुंचकर उन्हें संभाला।

हमारा मुकाबला चांदी की चम्मच वालों से है

अपने संबोधन में नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार मुकाबला ऐसे लोगों से है जो संपन्न परिवारों से आते हैं।उन्होंने कहा कि दूसरी ओर बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी हैं, जिन्होंने कम उम्र से ही संगठन और समाज की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया है।

दतिया में विकास चाहिए तो वोट बीजेपी को

नरोत्तम मिश्रा ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि दतिया के विकास को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी को समर्थन देना जरूरी है।उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में दतिया में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य हुए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कभी चार बिस्तरों वाला अस्पताल आज 400 बेड की सुविधा तक पहुंच चुका है।

हर घर जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

भाषण के अंत में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे स्वयं घर-घर जाकर लोगों से बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।उन्होंने कहा, मैं एक-एक दरवाजे पर जाऊंगा और आशुतोष तिवारी को चुनाव जिताऊंगा।”

दतिया उपचुनाव का कार्यक्रम

  • 14 जुलाई: नामांकन पत्रों की जांच
  • 16 जुलाई: नाम वापसी की अंतिम तिथि
  • 30 जुलाई: मतदान
  • 3 अगस्त 2026: मतगणना और परिणाम

दतिया उपचुनाव अब प्रतिष्ठा का मुकाबला बन चुका है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है, जबकि नामांकन के दिन नरोत्तम मिश्रा का भावुक होना चुनावी चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है।

 

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular