Saturday, July 18, 2026
HomeVideosपहले थप्पड़ की कोशिश, अब स्याही हमला! जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर...

पहले थप्पड़ की कोशिश, अब स्याही हमला! जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर हंगामा, सोनम वांगचुक की सेहत पर भी बढ़ी चिंता !

Anmol Sandesh News Desk,नई दिल्ली

सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विवाद सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी और उनके साथ मारपीट की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब अभिजीत दीपके प्रदर्शन स्थल पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला अचानक उनके पास पहुंची और उन पर स्याही फेंक दी। महिला ने कथित तौर पर थप्पड़ मारने की कोशिश भी की, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

अभिजीत दीपके ने दी प्रतिक्रिया

हमले के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्याही वाले हमले को अलग अंदाज में लेते हुए लिखा — “Blue is my color” और जय भीम”

सोनम वांगचुक की हालत पर अस्पताल का अपडेट

इस बीच, 21 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था।अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बंबा ने बताया कि वांगचुक लंबे समय से भोजन नहीं लेने के कारण कमजोर हो गए हैं। उन्हें हल्की डिहाइड्रेशन की समस्या है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।डॉक्टरों के मुताबिक, लंबे उपवास के कारण उनके इलेक्ट्रोलाइट स्तर प्रभावित होने के संकेत मिले हैं, इसलिए उन्हें कुछ समय तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

पत्नी गीतांजलि ने उठाए सवाल

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंग्मो ने अस्पताल में भर्ती किए जाने पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश में सीधे अस्पताल में भर्ती करने की बात नहीं थी, बल्कि स्वास्थ्य की निगरानी को प्राथमिकता देने की बात कही गई थी।

उन्होंने दावा किया कि:

  • अभी कोई बड़ा इलाज शुरू नहीं किया गया है।
  • केवल निगरानी और टेस्ट किए जा रहे हैं।
  • वह रिपोर्ट की पुष्टि बाहरी लैब से करवाना चाहती हैं।
  • सोनम वांगचुक अभी भी उपवास पर हैं और सिर्फ नमक वाला पानी ले रहे हैं।

आंदोलन और सियासत दोनों तेज

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने और अब अभिजीत दीपके पर हुए हमले के बाद यह मामला और गरमा गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आंदोलन जारी रहेगा, वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular