Friday, July 24, 2026
Homeअन्य राज्यजंतर-मंतर जाने पर DU यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दी सख्त चेतावनी, ‘जंतर-मंतर...

जंतर-मंतर जाने पर DU यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दी सख्त चेतावनी, ‘जंतर-मंतर से दूर रहें छात्र, नहीं तो,छात्रों-शिक्षकों पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई !

Anmol Sandesh News Desk,दिल्ली

दिल्ली में NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अपने छात्रों और शिक्षकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि छात्र और शिक्षक जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन से दूरी बनाए रखें। यदि कोई गैरकानूनी सभा या प्रदर्शन में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

DU का कहना है कि इस तरह के प्रदर्शनों में शामिल होने से छात्रों की सुरक्षा, पढ़ाई और भविष्य के करियर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए सभी से अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने और किसी भी विवादित गतिविधि से दूर रहने की अपील की गई है।

सोशल मीडिया अफवाहों से भी सावधान

विश्वविद्यालय ने छात्रों से यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक पोस्ट पर भरोसा न करें। कुछ लोग गलत जानकारी फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

20 जून से जारी है प्रदर्शन

NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन में देशभर के छात्र और अभिभावक शामिल हुए हैं। इसी बीच विभिन्न संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। वहीं, सोनम वांगचुक ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद अपना भूख हड़ताल समाप्त कर दी, लेकिन प्रदर्शनकारी अब भी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular