Friday, July 24, 2026
Homeअन्य राज्य'कॉकरोच पार्टी आई तो ज्वाइन करूंगा,' बोले पूर्व IAS नियाज खान, कहा-पॉलिटिक्स...

‘कॉकरोच पार्टी आई तो ज्वाइन करूंगा,’ बोले पूर्व IAS नियाज खान, कहा-पॉलिटिक्स की सेवा सबसे बड़ी सेवा,पूर्व IAS नियाज खान के बयान से मची सियासी हलचल !

Anmol Sandesh News Desk,भोपाल

मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व IAS अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर राजनीति में आने की इच्छा जताई है। उनके बयान ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

क्या बोले नियाज खान?

नियाज खान ने लिखा कि देश में गिरती राजनीति और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए राजनीति में आना ज़रूरी है। मैं कांग्रेस में जाना चाहता हूं, लेकिन मेरे हिंदू उदारवादी विचारों के कारण वे मुझे नहीं लेंगे। अगर भविष्य में कॉकरोच पार्टी आती है तो मैं उसे ज्वाइन करूंगा। राजनीति की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।”

NEET आंदोलन के बीच आया बयान

यह बयान ऐसे समय आया है जब NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों और समर्थकों का आंदोलन लगातार जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आज 35वां दिन है और आंदोलनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार व जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत

सरकार ने प्रदर्शनकारी प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया है। आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी।

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

इस बीच सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिनों का अनशन समाप्त कर दिया। देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उन्हें जूस पिलाया। हालांकि, प्रदर्शनकारी अब भी अपनी मांगों पर कायम हैं।पूर्व IAS नियाज खान का यह बयान आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस को और तेज कर सकता है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular