Saturday, July 25, 2026
Homeअन्य राज्यNEET विवाद के बीच बड़ा सियासी मोड़,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया...

NEET विवाद के बीच बड़ा सियासी मोड़,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों ने कहा- “लड़ाई अभी बाकी है” !

Anmol Sandesh News Desk,नई दिल्ली

NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की।अपने इस्तीफा पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था को देश के विकास की नींव बताया।

NEET विवाद के बीच लिया फैसला

NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सरकार ने जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंपी थी। इसके अलावा परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव करते हुए भविष्य में NEET को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने की घोषणा की गई।

जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कई छात्र नारे लगाते और जश्न मनाते नजर आए।वहीं प्रदर्शनकारी नेता अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन की पहली जीत है। उन्होंने कहा कि अभी उनकी दो और मांगें बाकी हैं—

* मृत छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा
* 20 जुलाई के बाद छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेना

उन्होंने कहा कि छात्रों की लड़ाई शिक्षा व्यवस्था में सुधार और न्याय मिलने तक जारी रहेगी।NEET विवाद अब सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार की बड़ी बहस बन चुका है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular