Anmol Sandesh News Desk, रायपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर मेहरबान होने वाला है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियां बनी रहेंगी।इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

अगले 5 दिनों का मौसम अपडेट
27 जुलाई:
छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
28 जुलाई:
मानसून सक्रिय रहेगा। कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है।
29 और 30 जुलाई:
प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
31 जुलाई और 1 अगस्त:
कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने मौसम सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में लगातार नमी पहुंच रही है। इसी वजह से अगले कई दिनों तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।
लोगों के लिए जरूरी सलाह:
* बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें।
* नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से सावधान रहें।
* बारिश के दौरान वाहन धीरे और सतर्क होकर चलाएं।
