Tuesday, July 28, 2026
Homeअन्य राज्यMP News: क्या बदलेगा ओरछा के जहांगीर महल का नाम? CM मोहन...

MP News: क्या बदलेगा ओरछा के जहांगीर महल का नाम? CM मोहन यादव के बयान के बाद सियासी हलचल तेज!

Anmol Sandesh News Desk, ओरछा/भोपाल

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ओरछा से एक बड़ी चर्चा सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध जहांगीर महल का नाम बदले जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक बयान के बाद इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

CM मोहन यादव के बयान से बढ़ी चर्चा

दतिया में चुनाव प्रचार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा पहुंचे थे, जहां उन्होंने पर्यटन विभाग के शीश महल में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान जिला पंचायत CEO ने उन्हें जहांगीर महल के इतिहास के बारे में जानकारी दी।इस पर मुख्यमंत्री ने कहा—जब जहांगीर आया ही नहीं, तो काहे का जहांगीर महल?” CM के इस बयान के बाद महल के नाम को लेकर नई बहस शुरू हो गई।

रामराजा महलनाम रखने की मांग

मुख्यमंत्री के बयान के बाद कुछ स्थानीय नेताओं ने मांग उठाई कि जहांगीर महल का नाम बदलकर रामराजा महल’ किया जाए। उनका कहना है कि ओरछा की पहचान भगवान रामराजा मंदिर और बुंदेली संस्कृति से जुड़ी है।

नाम बदलने पर CM ने क्या कहा?

जब मीडिया ने मुख्यमंत्री से जहांगीर महल का नाम बदलने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि यह विषय विद्वानों का काम है। हालांकि, उनके पहले दिए गए बयान के बाद इस मुद्दे पर कयास और तेज हो गए हैं।अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक कदम उठाया जाता है या नहीं।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular