Tuesday, July 28, 2026
Homeअन्य राज्यभोपाल में ई-बसों का इंतजार बढ़ा! 27 जुलाई नहीं अब इस दिन...

भोपाल में ई-बसों का इंतजार बढ़ा! 27 जुलाई नहीं अब इस दिन से सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें !

Anmol Sandesh News Desk, भोपाल

राजधानी के लोगों के लिए बड़ी खबर है। शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा (E-Bus) शुरू होने का इंतजार अब थोड़ा और बढ़ गया है। यात्रियों के साथ होने वाला ई-बसों का ट्रायल रन, जो पहले 27 जुलाई से प्रस्तावित था, अब बदलकर 29 जुलाई कर दिया गया है।

29 जुलाई से शुरू होगा ट्रायल रन

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) के अनुसार, अब 29 जुलाई से 10 ई-बसों का ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। इन बसों को आम सार्वजनिक परिवहन की तरह यात्रियों के साथ चलाकर कई व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी।

इस दौरान:
* किराया संग्रह प्रणाली
* टिकटिंग व्यवस्था
*  यात्री संचालन
* रूट संचालन

का परीक्षण किया जाएगा।

भोपाल में चलेंगी 245 इलेक्ट्रिक बसें

राजधानी में कुल 245 ई-बसें चलाने की तैयारी है। इनमें:

* 100 बसें – PM E-Bus Service के तहत
* 145 बसें – BCLL के माध्यम से

चलाने की योजना है।

फिलहाल PM बस सेवा की 100 में से 21 ई-बसें भोपाल पहुंच चुकी हैं और इनके रूट भी तय कर लिए गए हैं।

इन रूटों पर दौड़ेंगी ई-बसें

* सबसे लंबा रूट:
सीहोर से रातापानी – करीब 68.5 किमी

* सबसे छोटा रूट
कोच फैक्ट्री से गोल जोड़ – करीब 28 किमी

ई-बसों के संचालन के लिए बैरागढ़ और कस्तूरबा नगर में दो डिपो तैयार किए जा रहे हैं।

ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर भोपाल का कदम

ई-बसों के शुरू होने से शहर में प्रदूषण कम करने, बेहतर सार्वजनिक परिवहन और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular