Tuesday, August 4, 2026
Homeअन्य राज्यतृषा पर कथित टिप्पणी विवाद,उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के दावे से तमिलनाडु...

तृषा पर कथित टिप्पणी विवाद,उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के दावे से तमिलनाडु की राजनीति में हलचल !

Anmol Sandesh News Desk, चेन्नई

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेत्री तृषा पर कथित ‘डबल मीनिंग’ टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को इस मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का दावा किया जा रहा है। गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच कथित झड़प की भी खबरें सामने आई हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि यह विवाद कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए गए भाषण और बाद की रैली से जुड़ा है। आरोप है कि भाषण के दौरान मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधने के साथ-साथ अभिनेत्री तृषा को लेकर भी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। वहीं उन्होंने राहत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया है, जहां मामले की सुनवाई प्रस्तावित है।

इस बीच टीवीके नेता अधव अर्जुन ने कथित बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं है और राजनीतिक नेताओं को अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजर अदालत की सुनवाई और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। आधिकारिक जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular