Tuesday, August 4, 2026
Homeअन्य राज्यबांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर,प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, हमनाम 'नीतीश कुमार'...

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर,प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, हमनाम ‘नीतीश कुमार’ और ‘लालू प्रसाद यादव’ की जमानत जब्त !

Anmol Sandesh News Desk, पटना

बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए वर्षों से भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली सीट पर कब्जा कर लिया। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को लगभग 19 हजार वोटों के अंतर से हराकर विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ कर लिया।यह सीट पहले भाजपा नेता नितिन नवीन के पास थी, जो उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस जीत को बिहार की राजनीति में बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

किसे मिले कितने वोट?

  • प्रशांत किशोर (जन सुराज)64,151 वोट
  • नीरज सिन्हा (भाजपा)44,827 वोट
  • रेखा कुमारी गुप्ता (राजद)14,273 वोट

सबसे ज्यादा चर्चा किसकी?

इस चुनाव में सबसे अधिक चर्चा दो निर्दलीय उम्मीदवारों की रही, जिनके नाम नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव थे। चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों की जमानत जब्त हो गई।हालांकि, ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव नहीं, बल्कि उनके हमनाम निर्दलीय उम्मीदवार थे।

कितने वोट मिले?

  • निर्दलीय नीतीश कुमार149 वोट
  • निर्द्दलीय लालू प्रसाद यादव81 वोट

दोनों उम्मीदवार निर्धारित न्यूनतम मत हासिल नहीं कर सके, जिसके कारण उनकी जमानत जब्त हो गई।

कौन हैं ये हमनाम उम्मीदवार?

चुनावी हलफनामे के अनुसार, 25 वर्षीय नीतीश कुमार पेशे से कंसल्टेंट हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है।वहीं 47 वर्षीय लालू प्रसाद यादव पेशे से किसान हैं और उन्होंने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है।

बिहार की राजनीति को मिला नया संदेश

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत को बिहार की बदलती राजनीतिक तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है। वहीं हमनाम उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने की चर्चा भी चुनाव परिणाम के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तेजी से हो रही है।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular