Friday, August 7, 2026
Homeअन्य राज्यदतिया उपचुनाव की जीत का मिला इनाम, अवधेश नायक का प्रमोशन,अवधेश नायक...

दतिया उपचुनाव की जीत का मिला इनाम, अवधेश नायक का प्रमोशन,अवधेश नायक बने MP कांग्रेस के प्रदेश महासचिव !

Anmol Sandesh News Desk, भोपाल/दतिया

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति से अवधेश नायक को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।

दतिया जीत में निभाई अहम भूमिका

कांग्रेस का मानना है कि दतिया उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत में अवधेश नायक की मेहनत और जनसंपर्क अभियान की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने गांव-गांव और घर-घर जाकर प्रचार किया, जिसका परिणाम यह रहा कि कांग्रेस ने करीब 6 हजार वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

“यह मेरे लिए बड़ा सरप्राइज है” – अवधेश नायक

प्रदेश महासचिव बनाए जाने के बाद अवधेश नायक ने कहा—यह मेरे लिए एक बड़ा सरप्राइज है। दतिया की जीत से बेहद खुश हूं। जनता की सेवा करना ही मेरा उद्देश्य है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। मेरे जीवन में सरप्राइज अक्सर होते रहते हैं और जो मैं सोचता हूं, उससे अलग ही कुछ अच्छा मिल जाता है।”

जीतू पटवारी ने जारी किया नियुक्ति पत्र

जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद अवधेश नायक को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया जाता है। पत्र में उनसे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है।

कांग्रेस का बड़ा संदेश

दतिया उपचुनाव की जीत के बाद यह नियुक्ति साफ संकेत देती है कि कांग्रेस अब जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर आगामी चुनावों की तैयारी को और मजबूत करना चाहती है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular