Sunday, August 16, 2026
Homeअन्य राज्य‘गाना नहीं गा सकता, बुलडोजर चलवा सकता हूं’—CM योगी का कलाकार को...

‘गाना नहीं गा सकता, बुलडोजर चलवा सकता हूं’—CM योगी का कलाकार को मजेदार जवाब, ठहाकों से गूंजा कार्यक्रम !

Anmol Sandesh News Desk, लखनऊ

उत्तर प्रदेश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित विधान भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम में कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़ी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसी दौरान एक कलाकार और CM योगी के बीच हुई मजेदार बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया।

कलाकार ने की कानून व्यवस्था की तारीफ

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे छत्तीसगढ़ के एक कलाकार ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की तारीफ की।कलाकार की बात सुनकर CM योगी ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया कि मैं आपके जैसे गा नहीं सकता हूं, इसलिए बुरे लोगों पर बुलडोजर चलवा देता हूं।”उनकी इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। CM योगी ने कलाकारों की कला और प्रशासनिक कार्रवाई के बीच अपने अंदाज में तुलना करते हुए माहौल को खुशनुमा बना दिया।

कलाकारों और विद्यार्थियों को किया सम्मानित

बाद में CM योगी ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों और कलाकारों को सम्मानित किया।उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कलाकारों की प्रतिभा और देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने के लिए सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।सुरों से सजा मंच और CM योगी का ‘बुलडोजर वाला’ जवाब—15 अगस्त के कार्यक्रम का ये पल सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

 

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular