Friday, August 28, 2026
Homeअन्य राज्यNepal Flood: तबाही के बाद MP सरकार एक्टिव, फंसे नागरिकों की मदद...

Nepal Flood: तबाही के बाद MP सरकार एक्टिव, फंसे नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Anmol Sandesh News Desk, भोपाल

नेपाल में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। बाढ़ के तेज बहाव में सड़कें, पुल, मकान और वाहन बह गए, जबकि कई इलाकों में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया। इस आपदा के बाद नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

MP सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम

नेपाल में फंसे या संकट में मौजूद मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार ने नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके जरिए प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर

हेल्पलाइन: 011-26772005
WhatsApp: 9818963273
ईमेल: recp1mpbhawan@mp.gov.in

नेपाल में मौजूद मध्य प्रदेश के नागरिक या उनके परिजन सहायता, जानकारी या संपर्क संबंधी जरूरत के लिए इन माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय नागरिकों को लेकर बढ़ी चिंता

नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 133 से अधिक लोग भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें नेपाल घूमने और कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए गए लोग शामिल हैं। इनमें मध्य प्रदेश के नागरिक भी होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भारत से करीब 59 यात्री नेपाल गए थे। ऐसे में उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है।

कई राज्यों ने जारी की हेल्पलाइन

नेपाल में हालात बिगड़ने के बाद काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भी प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था की है। इसके अलावा मध्य प्रदेश समेत तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों ने अपने नागरिकों की मदद के लिए संपर्क माध्यम जारी किए हैं।अगर आपका कोई परिजन नेपाल में फंसा है, तो MP सरकार की हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क कर जानकारी साझा करें।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular