Friday, August 28, 2026
Homeअन्य राज्यMP Weather: एमपी में फिर एक्टिव मानसून, 17 जिलों में भारी बारिश...

MP Weather: एमपी में फिर एक्टिव मानसून, 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी और उत्तरी हिस्से में मानसून सक्रिय

Anmol Sandesh News Desk, भोपाल

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक शिवपुरी, विदिशा, गुना, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में करीब ढाई से 4 इंच तक बारिश होने का अनुमान है।

कई जिलों में हल्की से तेज बारिश के आसार

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, उज्जैन, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, सिंगरौली समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में हल्की से तेज बारिश और गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

IMD की लोगों को खास सलाह

मौसम विभाग ने गरज-चमक और आंधी के दौरान लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है। जरूरी होने पर ही यात्रा करें और पेड़, बिजली के खंभों, तारों तथा निर्माणाधीन जगहों से दूरी बनाए रखें।बिजली गिरने की आशंका के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। खुले मैदान में काम करने से बचें और बारिश के दौरान वाहन चलाते समय गति कम रखें और सावधानी बरतें।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular