Tuesday, September 15, 2026
Homeअन्य राज्यImran Khan Ex Wife Remarries: जेल में बंद इमरान खान की पूर्व...

Imran Khan Ex Wife Remarries: जेल में बंद इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने की दूसरी शादी, अरबपति बिजनेसमैन कैमरन ओ’राइली बने हमसफर

Anmol Sandesh News Desk, इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लंबे समय से जेल में बंद हैं। इसी बीच उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 52 वर्षीय जेमिमा ने 62 वर्षीय बिजनेसमैन कैमरन ओ’राइली के साथ दूसरी शादी कर ली है। इमरान खान और जेमिमा गोल्डस्मिथ की शादी साल 1995 में हुई थी। दोनों का रिश्ता करीब 9 साल चला और बाद में दोनों अलग हो गए। इस शादी से उनके दो बेटे हैं।

कौन हैं जेमिमा के नए पति कैमरन ओ’राइली?

रिपोर्ट्स के अनुसार, कैमरन ओ’राइली एक बिजनेसमैन हैं और सॉफ्टवेयर व निवेश के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2003 में प्राइवेट इक्विटी फर्म बेयार्ड कैपिटल की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने स्विस मीटरिंग कंपनी Landis+Gyr का अधिग्रहण किया। कैमरन इस कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव भी रह चुके हैं। वर्ष 2011 में Landis+Gyr को Toshiba को करीब 2.3 अरब डॉलर में बेचा गया था। बिजनेस जगत में उनकी पहचान एक सफल निवेशक और कारोबारी के तौर पर रही है।

फिल्मों के जरिए हुई दोनों की मुलाकात

जेमिमा गोल्डस्मिथ डॉक्यूमेंट्री और फिल्मों के निर्माण से जुड़ी रही हैं और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरन ओ’राइली भी इसी क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब एक साल पहले सगाई की थी और अब शादी कर ली है। इस शादी के बाद जेमिमा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में हैं।

जेल में हैं इमरान खान

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फिलहाल जेल में हैं। उन्हें भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में सजा और कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेल में रहने के दौरान उनकी तबीयत भी खराब हुई थी और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के बाद उन्हें दोबारा जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई। इमरान खान और जेमिमा के दोनों बेटे अपने पिता की रिहाई के लिए सार्वजनिक तौर पर अभियान चलाते रहे हैं।

 

 

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular