Anmol Sandesh News Desk, स्पोर्ट्स डेस्क
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरे सीजन ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के साथ ही बेंगलुरु को चमचमाती ट्रॉफी और ₹20 करोड़ की प्राइज मनी मिली।फाइनल में गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रनर-अप रहने के बावजूद टीम को ₹12.50 करोड़ की पुरस्कार राशि दी गई।
वैभव सूर्यवंशी बने सीजन के सबसे बड़े स्टार
IPL 2026 में राजस्थान के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वैभव ने पूरे सीजन में सर्वाधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की।इसके अलावा उन्होंने कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी जीते। वैभव को:

- ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन)
- मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP)
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन
- एक अन्य विशेष अवॉर्ड
मिलाकर कुल 5 पुरस्कार हासिल हुए। इन अवॉर्ड्स के साथ उन्हें ₹40 लाख की नकद राशि और एक कार भी पुरस्कार स्वरूप मिली।
रबाडा के नाम पर्पल कैप
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज Kagiso Rabada ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरे सीजन में 29 विकेट हासिल किए। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने IPL 2026 की पर्पल कैप अपने नाम की।
IPL 2026 पुरस्कार राशि
| उपलब्धि | पुरस्कार राशि |
| RCB (चैंपियन) | ₹20 करोड़ |
| गुजरात टाइटंस (रनर-अप) | ₹12.50 करोड़ |
RCB की खिताबी जीत और वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन ने IPL 2026 को यादगार बना दिया। खासकर 15 साल की उम्र में वैभव का दबदबा भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

