Friday, June 5, 2026
Homeटॉप न्यूज़MP Police Transfer : राजनीतिक सुर्खियों में रहे आयुष जाखड़ जबलपुर रवाना,कई...

MP Police Transfer : राजनीतिक सुर्खियों में रहे आयुष जाखड़ जबलपुर रवाना,कई जिलों में बदला नेतृत्व, 74 अधिकारियों के तबादले से प्रशासन में हलचल

भोपाल, प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए शुक्रवार को बड़ा तबादला आदेश जारी किया। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 8 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों तथा 66 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तबादला सूची में सबसे अधिक चर्चा शिवपुरी जिले के करैरा में पदस्थ आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ के नाम को लेकर हो रही है। हाल ही में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र से जुड़े चर्चित वाहन दुर्घटना प्रकरण में कार्रवाई को लेकर आयुष जाखड़ सुर्खियों में आए थे। मामले में की गई कार्रवाई के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में व्यापक चर्चा हुई थी। अब उनका तबादला कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिलचस्प बात यह है कि ग्वालियर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ उनकी पत्नी अनु बेनीवाल का भी तबादला जबलपुर कर दिया गया है। उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार लांजी (बालाघाट) में पदस्थ ओम प्रकाश को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, इंदौर नगरीय पुलिस बनाया गया है। वहीं बैहर (बालाघाट) में पदस्थ करणदीप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार गौरव पाण्डेय को सिंगरौली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सतना, मिनी शुक्ला को नरसिंहगढ़ (राजगढ़) से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, भोपाल तथा राज कृष्णा को सबलगढ़ (मुरैना) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महू (इंदौर ग्रामीण) पदस्थ किया गया है। वहीं सुजावल जग्गा, जो वर्तमान में नगर पुलिस अधीक्षक, धार के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर बनाया गया है।

लोकायुक्त संगठन में भी बदलाव

पुलिस विभाग के साथ-साथ विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) योगेश देशमुख द्वारा जारी आदेश के अनुसार सागर संभाग के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा को रीवा भेजा गया है। वहीं भोपाल संभाग के पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर को सागर तथा रीवा में पदस्थ सुनील पाटीदार को भोपाल संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग द्वारा 5 जून 2026 को जारी इस आदेश को पुलिस प्रशासन में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने, कार्यकुशलता सुधारने और विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

66 राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों की तबादला सूची

राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (Addl SP), उप सेनानियों और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों (Addl DCP) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं:

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular