Friday, August 28, 2026
Homeअन्य राज्यMPCA Award Ceremony: खिलाड़ियों पर बरसी करोड़ों की रकम, 2.94 करोड़ से...

MPCA Award Ceremony: खिलाड़ियों पर बरसी करोड़ों की रकम, 2.94 करोड़ से ज्यादा के पुरस्कार

Anmol Sandesh News Desk, इंदौर

मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के पुरुष और महिला क्रिकेटरों, कोच और जूनियर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में खिलाड़ियों को 2.94 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और ICC मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत क्रिकेट जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन को मिला सम्मान

MPCA हर साल अलग-अलग आयु वर्ग और श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और सिल्वर प्लाक देकर सम्मानित करता है। इस बार भी पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरिष्ठ क्रिकेटरों के साथ कोच और जूनियर खिलाड़ियों को सम्मान मिला।मध्य प्रदेश के लिए कूच बिहार ट्रॉफी में टीम का विजेता बनना बड़ी उपलब्धि रही, जबकि महिला सीनियर टीम ने उपविजेता के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। BCCI की ओर से भी प्रदेश को करीब 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली थी।

प्रशांत मेहता और आनंद पटेल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

समारोह में दो बड़े व्यक्तिगत सम्मान भी दिए गए। माधवराव सिंधिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रशांत मेहता को और सी.टी. सरवटे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड आनंद पटेल को प्रदान किया गया।दोनों को 5-5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सिल्वर प्लाक देकर सम्मानित किया गया।

सिंधिया बोले- ‘क्रिकेट स्प्रिंट नहीं, मैराथन है’

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और सुधार का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीख का जिक्र करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित रूप से फीडबैक लेने और अपनी कमियों पर काम करने की अपील की।उन्होंने कहा कि क्रिकेट कोई स्प्रिंट नहीं, मैराथन है।” खिलाड़ियों को लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।

महाआर्यमन सिंधिया ने टीम को दिया श्रेय

महाआर्यमन सिंधिया ने मध्य प्रदेश क्रिकेट की उपलब्धियों का श्रेय पूरी टीम के सामूहिक प्रयास को दिया। उन्होंने खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में क्रिकेट लगातार मजबूत हो रहा है।

 

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular