Wednesday, July 8, 2026
Homeअन्य राज्यएमपी में तेज बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के साथ अलर्ट जारी,कई...

एमपी में तेज बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के साथ अलर्ट जारी,कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी !

Anmol Sandesh News Desk,भोपाल

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं कुछ इलाकों में पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ है।हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मानसून ज्यादा सक्रिय रह सकता है।इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है:

  • शिवपुरी
  • सागर
  • गुना
  • अशोकनगर
  • श्योपुरकलां
  • टीकमगढ़

इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

भोपाल समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें शामिल हैं:इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, बैतूल, रतलाम, मंडला, हरदा, रीवा, खंडवा, खरगोन, छिंदवाड़ा, बालाघाट, देवास, शहडोल, सिवनी, सतना, पन्ना, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, राजगढ़, धार, मंदसौर, दतिया, मुरैना सहित कई जिले।

उज्जैन में शिप्रा नदी का बढ़ा जलस्तर

बीते दिनों हुई तेज बारिश के कारण उज्जैन की शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। नदी के बढ़ते पानी से घाटों के छोटे मंदिर जलमग्न हो गए थे।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि:

  • तेज बारिश के दौरान नदी-नालों और पुलों के पास जाने से बचें।
  • बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर न रहें।
  • मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं।

मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular