Friday, June 19, 2026
HomeVideosन्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में दर्दनाक हादसा, बेकाबू घोड़ा-गाड़ी से गिरकर भारतीय...

न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में दर्दनाक हादसा, बेकाबू घोड़ा-गाड़ी से गिरकर भारतीय युवक की मौत

Anmol Sandesh News Desk, न्यूयॉर्क

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित Central Park में हुए एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय भारतीय पर्यटक रोमांच महाजन की मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे घोड़ा-गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई, जिससे गाड़ी पलट गई और रोमांच गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोमांच महाजन तीन अन्य यात्रियों के साथ सेंट्रल पार्क में घोड़ा-गाड़ी की सवारी कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी चालक यात्रियों की तस्वीर लेने के लिए कुछ समय के लिए गाड़ी से दूर चला गया। बताया जा रहा है कि चालक की अनुपस्थिति में घोड़ा अचानक बेकाबू होकर तेज रफ्तार में दौड़ पड़ा।हादसे के दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। जान बचाने के लिए दो यात्रियों ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जबकि रोमांच गाड़ी से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सेंट्रल पार्क में संचालित घोड़ा-गाड़ी सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। हाल ही में एक अन्य घोड़े की भी काम के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद पशु अधिकार संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने इन सेवाओं पर चिंता जताई थी।

घोड़ा-गाड़ी सेवाओं पर प्रतिबंध की मांग

Central Park Conservancy ने इस हादसे को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर चेतावनी बताया है। संस्था ने घोड़ा-गाड़ी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित राइडर्स लॉ’ को जल्द लागू करने की मांग की है।इस दुखद घटना ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों और घोड़ा-गाड़ी संचालन की निगरानी को लेकर बहस छेड़ दी है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular