Monday, June 22, 2026
Homeदेश-विदेशपाकिस्तान में डबल ब्लास्ट से दहशत,बन्नू में दो बम धमाकों में 7...

पाकिस्तान में डबल ब्लास्ट से दहशत,बन्नू में दो बम धमाकों में 7 की मौत, 3 घायल; पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Anmol Sandesh News Desk,बन्नू (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में शनिवार को हुए दो सिलसिलेवार बम धमाकों ने पूरे इलाके को दहला दिया। सड़क किनारे लगाए गए विस्फोटकों से हुए इन धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

यात्री गाड़ी को बनाया पहला निशाना

पुलिस के अनुसार पहला धमाका बन्नू के वजीर उपखंड स्थित फांग मूसा खेल इलाके में हुआ। डोमेल की ओर जा रही एक यात्री गाड़ी को रिमोट कंट्रोल बम से निशाना बनाया गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को ले जाते समय दूसरा धमाका

पहले विस्फोट के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था, तभी करीब एक किलोमीटर दूर दूसरा धमाका हुआ। इस हमले में 2 और लोगों की जान चली गई, जबकि एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार हुए दो धमाकों से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी Yasir Afridi ने बताया कि घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने इसे कायरतापूर्ण आतंकी हमला करार देते हुए कहा कि दोनों विस्फोट रिमोट कंट्रोल के जरिए किए गए थे।

और बम होने की आशंका

राहत एवं बचाव दलों ने मृतकों के शव और घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों को आशंका है कि क्षेत्र में और भी विस्फोटक हो सकते हैं।

राष्ट्रपति जरदारी ने दी चेतावनी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति Asif Ali Zardari ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और आतंकियों तथा उनके मददगारों को कड़ी चेतावनी दी।राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आतंकवादियों और उन्हें शरण, आर्थिक सहायता या अन्य संसाधन उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में हाई अलर्ट

लगातार हुए दो धमाकों के बाद बन्नू और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियां हमले के पीछे शामिल आतंकियों और संगठनों की पहचान में जुटी हुई हैं।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular