Wednesday, July 29, 2026
Homeअन्य राज्यरायपुर में 'सीक्रेट पूल पार्टी' का पोस्टर वायरल, ₹4,999 एंट्री फीस का...

रायपुर में ‘सीक्रेट पूल पार्टी’ का पोस्टर वायरल, ₹4,999 एंट्री फीस का दावा, पुलिस ने शुरू की जांच

Anmol Sandesh News Desk, रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पोस्टर में ₹4,999 एंट्री फीस, सीमित मेहमानों की एंट्री और पेमेंट के बाद गोपनीय (सीक्रेट) लोकेशन साझा करने का दावा किया गया है। पोस्टर वायरल होते ही पुलिस और साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टर में क्या-क्या दावा?

वायरल पोस्टर में लिखा गया है कि:

  • एंट्री फीस ₹4,999 होगी।
  • केवल Limited Guests को ही प्रवेश मिलेगा।
  • पेमेंट के बाद आयोजन स्थल की लोकेशन भेजी जाएगी।
  • मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन का भी दावा किया गया है।

हालांकि, पोस्टर में आयोजकों का नाम और आयोजन स्थल की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पुलिस की जांच शुरू

रायपुर पुलिस के मुताबिक, फिलहाल वायरल पोस्टर की सत्यता की जांच की जा रही है। साइबर टीम यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्टर सबसे पहले किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और किन अकाउंट्स से साझा किया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कथित आयोजन के लिए किसी प्रकार की वैधानिक अनुमति ली गई है या नहीं।

बजरंग दल ने जताई आपत्ति

इस कथित आयोजन को लेकर Bajrang Dal ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि यदि इस तरह का आयोजन हुआ तो वह इसका विरोध करेगा। पदाधिकारियों ने प्रशासन से समय रहते कार्रवाई करने की मांग की है।बता दें अभी तक यह सिर्फ वायरल पोस्टर के आधार पर सामने आया मामला है। पुलिस इसकी प्रामाणिकता, आयोजकों की पहचान और कानूनी अनुमति से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आयोजन वास्तविक है या केवल भ्रामक प्रचार।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular