Friday, May 29, 2026
Homeमध्यप्रदेशट्विशा शर्मा मौत मामला: सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड...

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ, एक्ट्रेस के आखिरी घंटों का करेंगे वर्चुअल रीक्रिएशन

भोपाल (अनमोल संदेश डिजिटल).:

एक्ट्रेस और मॉडल Twisha Sharma की संदिग्ध मौत मामले में जांच तेज हो गई है। Central Bureau of Investigation (CBI) ने शुक्रवार को ट्विशा की सास रिटायर्ड जज Giribala Singh और पति Samarth Singh को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 5-5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है।समर्थ सिंह पहले से 7 दिन की सीबीआई रिमांड पर था। रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। दोपहर 12:34 बजे से 2:08 बजे तक दोनों आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे, जिसके बाद सीबीआई टीम उन्हें अपने साथ ले गई।

आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ:

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, रिमांड के दौरान गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।जांच एजेंसी समर्थ सिंह से यह भी पूछेगी कि फरारी के दौरान वह कहां छिपा रहा और किन लोगों के संपर्क में था। आरोपी पक्ष के वकीलों ने भी रिमांड की मांग का विरोध नहीं किया।

‘टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन’ से होगी जांच:

सीबीआई अब इस मामले में आधुनिक जांच तकनीक ‘टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन’ का इस्तेमाल कर रही है। इसके तहत एजेंसी ट्विशा शर्मा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार कर रही है।

इस तकनीक का मकसद घटना से पहले और बाद की हर गतिविधि को मिनट-दर-मिनट समझना है, ताकि मौत से जुड़ी परिस्थितियों की पूरी तस्वीर सामने लाई जा सके।

डिजिटल एविडेंस खंगाल रही CBI:

सीबीआई कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल लोकेशन, वाई-फाई लॉग, सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल एविडेंस की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि:

  • घटना की रात किन लोगों से संपर्क किया गया।
  • मौत के बाद घटनास्थल पर क्या बदलाव किए गए।
  • किस समय कौन व्यक्ति घर के अंदर या बाहर गया।

28 मई की सुबह सीबीआई टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी, जहां करीब 7 घंटे तक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

ट्विशा का तैयार हो रहा ‘डिजिटल अवतार’:

जांच एजेंसी घर के भीतर ट्विशा शर्मा की मूवमेंट का डिजिटल ट्रैक तैयार कर रही है। इसके लिए:

  • सीसीटीवी फुटेज
  • मोबाइल डेटा
  • इंटरनेट और वाई-फाई लॉग
  • कॉल रिकॉर्ड
  • फॉरेंसिक मैपिंग

को एक साथ जोड़ा जा रहा है।सीबीआई तीन मंजिला मकान के भीतर ट्विशा की आखिरी लोकेशन, आवाजाही और संपर्कों का क्रम तैयार कर रही है। इसके आधार पर एक सिम्युलेटेड वर्चुअल वॉकथ्रू बनाया जाएगा, जिससे बयानों में विरोधाभास और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा सके।

20 लाख के शेयर को लेकर दबाव का आरोप:

जांच में यह भी सामने आया है कि ट्विशा शर्मा ने कई कंपनियों में करीब 20 लाख रुपए के शेयर खरीदे थे। आरोप है कि पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह इन शेयरों को अपने नाम कराने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे।ट्विशा के वकील अंकुर पांडे के मुताबिक शादी के समय इन शेयरों की कीमत करीब 20 लाख रुपए थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि ट्विशा ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि:

  • उससे दहेज की मांग की जाती थी।
  • मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी।
  • बच्चे को लेकर दबाव बनाया जाता था।

परिवार और कर्मचारियों से भी पूछताछ संभव:

सीबीआई अब परिवार से जुड़े अन्य लोगों, घरेलू कर्मचारियों और घटना के बाद संपर्क में आए व्यक्तियों से भी पूछताछ कर सकती है।Bhopal में 12 मई की रात ट्विशा शर्मा की अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआती जांच भोपाल पुलिस ने की थी, लेकिन परिवार ने जांच पर सवाल उठाए थे। इसके बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular