Friday, September 11, 2026
Homeअन्य राज्यरायपुर से नागपुर जा रही बोलेरो ट्रक से भिड़ी, 3 बच्चों समेत...

रायपुर से नागपुर जा रही बोलेरो ट्रक से भिड़ी, 3 बच्चों समेत 8 की मौत; 3 गंभीर घायल

Anmol Sandesh News Desk, रायपुर

Bhandara Road Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर पिंपलगांव के पास ट्रक और बोलेरो/पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह करीब 4 बजे हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पिंपलगांव सड़क के पास तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा।

वाहन निकालने के लिए लगानी पड़ी दो JCB

टक्कर के बाद बोलेरो/पिकअप वाहन ट्रक के हिस्से में बुरी तरह फंस गया था। वाहन को निकालने के लिए दो JCB मशीनों की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद राहत-बचाव टीम ने वाहन को अलग किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

3 लोग गंभीर रूप से घायल

भंडारा पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के मुताबिक, पिंपलगांव के पास ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हुई है। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायपुर से नागपुर जा रहे थे सभी यात्री

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular