Saturday, March 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP News: अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर पीएम मोदी का महिला...

MP News: अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर पीएम मोदी का महिला सम्मेलन, एक हजार महिला कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी स्वरोजगार और स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करेंगे।

महिला कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी

इस सम्मेलन की व्यवस्थाएं पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में होंगी। बीजेपी ने भोपाल के सभी 31 मंडलों से 35 सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की है। इन महिलाओं में बूथ समितियों की सदस्य, मंडल समिति सदस्य, पार्षद और पार्टी में सक्रिय महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। यह महिलाएं सम्मेलन की ट्रैफिक व्यवस्था, मंच, पेयजल, भोजन, बैठक व्यवस्था, प्रवेश द्वार व्यवस्था, पास व्यवस्था और स्वागत व्यवस्था जैसी जिम्मेदारियां संभालेंगी।

कार्यक्रम की थीम और उद्देश्य

सम्मेलन की थीम रानी अहिल्याबाई होल्कर के स्वावलंबी भारत की परिकल्पना पर आधारित होगी। इसमें विकसित भारत का संकल्प और स्वाबलंबी नारी स्व सहायता समूह की मुख्य संकल्पना होगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद मध्यप्रदेश से प्रधानमंत्री मोदी का पहला महिला सम्मेलन होगा।

प्रशासनिक तैयारियां

प्रधानमंत्री के महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवान दास सबनानी, मेयर मालती राय सहित भोपाल बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद थे।

बीजेपी ऑफिस में हुई बैठक

Women Empowerment Maha Sammelan: Two thousand women power will take charge of the program, dress code will be

पीएम के महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवान दास सबनानी, मेयर मालती राय सहित भोपाल बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद थे।

स्वरोजगार के क्षेत्र में काम करने वाली बहनों को पीएम संबोधित करेंगे

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 तारीख को पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अभियान के कार्यक्रम में भोपाल पधार रहे हैं। उनके स्वागत और कार्यक्रम की भव्यता के लिए भोपाल के सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।

दो लाख नारी शक्ति का कार्यक्रम होगा, जिन बहनों ने स्वरोजगार में अपनी भूमिका निभाई है। स्व सहायता समूह की बहनों से लेकर इस दिशा में काम करने वाली बहनें प्रधानमंत्री जी उन्हें संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular