नई दिल्ली (अनमोल संदेश डिजिटल).:
सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Meta ने अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स के तहत यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स और प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी।
हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि इन प्लेटफॉर्म्स का बेसिक वर्जन पहले की तरह फ्री रहेगा, लेकिन अतिरिक्त सुविधाओं के लिए यूजर्स को हर महीने पैसे खर्च करने होंगे।
क्या मिलेगा सब्सक्रिप्शन प्लान में?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा अपने यूजर्स के लिए “Plus” सर्विस लॉन्च कर रहा है। इसके तहत सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कई खास फीचर्स दिए जाएंगे, जैसे—
- अकाउंट आइडेंटिटी वेरिफिकेशन
- प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट
- एक्सक्लूसिव टूल्स और एडवांस फीचर्स
- प्रोफाइल कस्टमाइजेशन ऑप्शन
- बिजनेस यूजर्स के लिए अतिरिक्त सुविधाएं
कंपनी का उद्देश्य इन प्रीमियम सर्विसेज के जरिए अपने रेवेन्यू को बढ़ाना बताया जा रहा है।
कितनी होगी कीमत?
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के लिए अलग कीमत तय की है—
- Instagram Plus : 3.99 डॉलर (करीब 387 रुपए प्रति महीना)
- Facebook Plus : 3.99 डॉलर (करीब 387 रुपए प्रति महीना)
- WhatsApp Plus : 2.99 डॉलर (करीब 290 रुपए प्रति महीना)
वहीं बिजनेस यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 14.99 डॉलर (करीब 1454 रुपए प्रति महीना) रखी गई है।
Meta AI रहेगा फ्री:
कंपनी ने यह भी साफ किया है कि उसका एआई चैटबॉट और बेसिक सोशल मीडिया सेवाएं फिलहाल फ्री में उपलब्ध रहेंगी। यानी सामान्य यूजर्स बिना सब्सक्रिप्शन के भी Facebook, Instagram और WhatsApp का इस्तेमाल कर सकेंगे।
X के बाद Meta का बड़ा कदम:
इससे पहले X (पूर्व में ट्विटर) भी अपने यूजर्स के लिए पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च कर चुका है। अब मेटा के इस कदम को सोशल मीडिया इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
फिलहाल कंपनी की ओर से भारत समेत कई देशों में इन प्लान्स को धीरे-धीरे रोलआउट किए जाने की चर्चा है।
