Anmol Sandesh News Desk,भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव Anurag Jain ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के मध्य आयोजित किए जाने वाले जनकल्याण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी कलेक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं योग गतिविधियों को जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी जिलों में अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
