Wednesday, June 3, 2026
HomeVideosविश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा जनकल्याण अभियान,मुख्य सचिव...

विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा जनकल्याण अभियान,मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टरों को दिए क्रियान्वयन के निर्देश

Anmol Sandesh News Desk,भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव Anurag Jain ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के मध्य आयोजित किए जाने वाले जनकल्याण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी कलेक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं योग गतिविधियों को जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी जिलों में अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular