Wednesday, June 17, 2026
Homeदेश-विदेशराम मंदिर ट्रस्ट कर्मचारी के घर से सोना मिलने का दावा, जांच...

राम मंदिर ट्रस्ट कर्मचारी के घर से सोना मिलने का दावा, जांच के दायरे में कई कर्मचारी

Anmol Sandesh News Desk, अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े एक कर्मचारी के घर से कथित तौर पर सोना मिलने के बाद मंदिर परिसर में दान और चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर जांच तेज हो गई है। ट्रस्ट और सुरक्षा एजेंसियों की टीम कई कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, मामले को लेकर ट्रस्ट या पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर हाल ही में जांच टीम पहुंची थी, जहां से कथित तौर पर सोना बरामद किया गया। बरामद सोने की मात्रा और मूल्य को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्र इसकी कीमत करोड़ों रुपये होने का दावा कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि रामशंकर यादव मंदिर प्रशासन और चढ़ावे से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करते थे। जांच एजेंसियां उनकी संपत्तियों और आर्थिक गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही हैं। अयोध्या और लखनऊ में उनकी करोड़ों रुपये की संपत्तियां होने की चर्चा है।

निर्माण प्रभारी के रिश्तेदार भी जांच के घेरे में

मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े एक अधिकारी के रिश्तेदार सोमेश आनंद का नाम भी जांच में सामने आया है। सूत्रों का दावा है कि उन्होंने पिछले एक वर्ष में विभिन्न राज्यों की कई यात्राएं कीं। उनकी यात्रा गतिविधियों और सामान के आवागमन को लेकर भी जांच एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं।

दान प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ

मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले सोने-चांदी के आभूषणों के प्रबंधन से जुड़े कुछ अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। जांच एजेंसियां दान में प्राप्त आभूषणों, नकदी और उनके रिकॉर्ड का मिलान कर रही हैं।सूत्रों के मुताबिक, कुछ कर्मचारियों द्वारा हाल के वर्षों में खरीदी गई संपत्तियां और उनकी आर्थिक स्थिति में आए बदलाव भी जांच के दायरे में हैं। हालांकि, इन सभी मामलों में अभी जांच जारी है और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं।

पहले भी उठ चुके हैं सवाल

सूत्रों के अनुसार, पूर्व में मंदिर परिसर से कुछ मूल्यवान धार्मिक वस्तुओं के गायब होने की घटनाएं भी चर्चा में रही हैं। इन्हीं मामलों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान जांच में दान और चढ़ावे के प्रबंधन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की जा रही है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

मामले में कई कर्मचारियों और संबंधित व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं, लेकिन अभी तक किसी भी जांच एजेंसी या ट्रस्ट की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच पूरी होने और संबंधित रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular