Saturday, June 27, 2026
Homeअन्य राज्यछत्तीसगढ़ में मानसून होगा सुपर एक्टिव,7 दिन झमाझम बारिश, बिजली गिरने का...

छत्तीसगढ़ में मानसून होगा सुपर एक्टिव,7 दिन झमाझम बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट…3-4 दिन में पूरा प्रदेश होगा तरबतर !

Anmol Sandesh News Desk,रायपुर

छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 27 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। फिलहाल मानसून राज्य के करीब 80 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच चुका है और अगले 3 से 4 दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेने की उम्मीद है।

भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों तक लगातार बारिश होने से उमस से राहत मिलेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी।

अब तक 18 से ज्यादा जिलों में पहुंचा मानसून

मानसून ने अब तक प्रदेश के 18 से अधिक जिलों में दस्तक दे दी है। इनमें प्रमुख रूप से—

  • रायपुर
  • दुर्ग
  • धमतरी
  • गरियाबंद
  • महासमुंद
  • बलौदाबाजार
  • बेमेतरा
  • कबीरधाम
  • राजनांदगांव
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
  • कांकेर
  • कोंडागांव
  • नारायणपुर
  • बस्तर
  • दंतेवाड़ा
  • सुकमा
  • बीजापुर

शामिल हैं।

इन जिलों में अगले 48 घंटे में मानसून की एंट्री

सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ में अगले 48 घंटों के भीतर मानसून पहुंचने की संभावना है। फिलहाल यहां प्री-मानसून बारिश हो रही है।

बारिश कम, किसानों की चिंता बरकरार

मानसून पहुंचने के बावजूद प्रदेश में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है।

बस्तर संभाग

  • बस्तर में सामान्य 142.7 मिमी के मुकाबले 74.8 मिमी बारिश (48% कम)
  • दंतेवाड़ा में 107.7 मिमी के मुकाबले 49.9 मिमी (54% कम)
  • सुकमा में 60.3 मिमी बारिश, सामान्य से 54% कम
  • कोंडागांव में 51.9 मिमी और बीजापुर में 28 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

मध्य छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा चिंता

प्रदेश के मध्य हिस्से में बारिश की भारी कमी बनी हुई है—

  • रायपुर – 90.1 मिमी के मुकाबले 25.3 मिमी (72% कम)
  • धमतरी – 112.6 मिमी के मुकाबले 34.2 मिमी
  • दुर्ग – 113.9 मिमी के मुकाबले 34.2 मिमी
  • महासमुंद – 105.4 मिमी के मुकाबले 20.7 मिमी
  • बलौदाबाजार – 81.3 मिमी के मुकाबले केवल 14 मिमी

कुछ जिलों में 90% से ज्यादा बारिश की कमी

स्थिति सबसे गंभीर राजनांदगांव में है, जहां सामान्य 100.3 मिमी के मुकाबले केवल 8.3 मिमी बारिश हुई है, यानी 92 प्रतिशत की कमी।

इसके अलावा—

  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – 95% कमी
  • बलौदाबाजार – 83% कमी
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 83% कमी
  • सक्ती – 83% कमी

खरीफ की बोनी के लिए अगले 10 दिन बेहद अहम

बारिश की कमी के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में खेतों में अभी तक पर्याप्त नमी नहीं बन पाई है। ऐसे में अगले 10 दिन खरीफ फसलों की बुवाई के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। यदि इस दौरान अच्छी बारिश होती है तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान – 37°C
  • न्यूनतम तापमान – 25°C

INSAT सैटेलाइट ने दिए अच्छे संकेत

IMD की INSAT इन्फ्रारेड सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बादलों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है।

  • सरगुजा, बलरामपुर और जशपुर में घने बादल छाए हुए हैं, यहां अच्छी बारिश की संभावना है।
  • बस्तर संभाग के दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
  • रायपुर, दुर्ग, धमतरी और महासमुंद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादल अपेक्षाकृत कम हैं, इसलिए यहां बारिश की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है।

तापमान का हाल

शुक्रवार को प्रदेश में बिलासपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.1°C दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.8°C रिकॉर्ड हुआ।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular