Friday, July 24, 2026
Homeअन्य राज्यभारत में ही टीम इंडिया की 'मेहमाननवाज़ी' करेगा अफगानिस्तान,पहली बार बनेगा क्रिकेट...

भारत में ही टीम इंडिया की ‘मेहमाननवाज़ी’ करेगा अफगानिस्तान,पहली बार बनेगा क्रिकेट इतिहास, जानिए पूरा शेड्यूल

Anmol Sandesh News Desk,स्पोर्ट्स डेस्क

क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक ऐसा नज़ारा देखने को मिलेगा, जब टीम इंडिया अपने ही देश में मेहमान बनकर मैदान में उतरेगी। सितंबर में होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा, जबकि सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

IND vs AFG T20 Series Schedule

स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

  • पहला T20: 13 सितंबर
  • दूसरा T20: 15 सितंबर
  • तीसरा T20: 17 सितंबर

अगर कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होता, तो यह क्रिकेट इतिहास की पहली सीरीज होगी, जिसमें भारत अपनी ही सरज़मीं पर विपक्षी टीम का मेहमान बनेगा।

अफगानिस्तान भारत में मेजबानी क्यों कर रहा है?

अफगानिस्तान के पास फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए स्थायी घरेलू मैदान नहीं है। सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान लंबे समय से भारत को अपना होम वेन्यू’ बनाकर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलता रहा है।हालांकि इससे पहले भी अफगानिस्तान ने भारत में अपने घरेलू मैच आयोजित किए हैं, लेकिन टीम इंडिया की मेजबानी भारत में करना पहली बार होगा, जो इस सीरीज को ऐतिहासिक बना देता है।

इससे पहले श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका दौरा 27 अगस्त को समाप्त होगा और इसके लगभग दो सप्ताह बाद भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज शुरू होगी।अब क्रिकेट फैंस की नजरें इस ऐतिहासिक सीरीज पर हैं, जहां मेजबान अफगानिस्तान होगा लेकिन मैदान होगा भारत का!

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular