Anmol Sandesh News Desk,स्पोर्ट्स डेस्क
क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक ऐसा नज़ारा देखने को मिलेगा, जब टीम इंडिया अपने ही देश में मेहमान बनकर मैदान में उतरेगी। सितंबर में होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा, जबकि सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

IND vs AFG T20 Series Schedule
स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
- पहला T20: 13 सितंबर
- दूसरा T20: 15 सितंबर
- तीसरा T20: 17 सितंबर
अगर कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होता, तो यह क्रिकेट इतिहास की पहली सीरीज होगी, जिसमें भारत अपनी ही सरज़मीं पर विपक्षी टीम का मेहमान बनेगा।
अफगानिस्तान भारत में मेजबानी क्यों कर रहा है?
अफगानिस्तान के पास फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए स्थायी घरेलू मैदान नहीं है। सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान लंबे समय से भारत को अपना ‘होम वेन्यू’ बनाकर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलता रहा है।हालांकि इससे पहले भी अफगानिस्तान ने भारत में अपने घरेलू मैच आयोजित किए हैं, लेकिन टीम इंडिया की मेजबानी भारत में करना पहली बार होगा, जो इस सीरीज को ऐतिहासिक बना देता है।
इससे पहले श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका दौरा 27 अगस्त को समाप्त होगा और इसके लगभग दो सप्ताह बाद भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज शुरू होगी।अब क्रिकेट फैंस की नजरें इस ऐतिहासिक सीरीज पर हैं, जहां मेजबान अफगानिस्तान होगा लेकिन मैदान होगा भारत का!
